{"_id":"570ff6eb4f1c1b613d4a6eb8","slug":"jhajjar-hindi-news-short-circuit-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिरधाना में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि अगजनी घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर में रखा सारा सामान पूरी तरह से आग में स्वाहा हो गया और घर की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बिरधाना में बुधवार की रात को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घर के अंदर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मकान मालिक धर्मपाल घर के बाहर बनी बैठक में सो रहा था और परिवार के बाकी सदस्य किसी कारणवश दूसरे गांव गए हुए थे। रात को घर से धुंआ उठता देखकर आसपास के लोागें ने धर्मपाल को जगाया और इसके बारे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग ने घर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घर की इमारत भी कहीं कहीं से ढह गई थी । घर की छत टूटकर नीचे गिर गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
मकान मालिक धर्मपाल ने बताया कि इस आग के कारण उसे काफी नुकसान हुआ है। दो दिन पहले ही दो एकड़ भूमि के गेहूं निकलवाकर लाया था। जो कि इस आग में जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि इस अगजनी के साथ ही एक किसान की बरसों की मेहनत भी जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि अब पता नही कभी ऐसा घर बना पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में गांव बिरधाना में खेतों में लगी आग के कारण करीब 10 एकड़ भूमि के गेहूं के फांस जलकर राख हो गए। वीरवार दोपहर करीब एक बजे किसी कारण वस उठी चिंगारी ने दस एकड़ भूमि में गेहूं कटने के बाद बचे फांसों को अपने कब्जे में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।