फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news, shop, Jhajjar

लापरवाहियों के बीच लगी प्रदेश के सबसे बड़े बस स्टैंड के दुकानों की बोली

Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar, hindi news, shop, Jhajjar
रोडवेज - फोटो : bureau
अव्यवस्थाओं और लापरवाहियों के बीच प्रदेश के सबसे बड़े स्टैंड पर सोमवार को नई दुकानों की बोली लगी। दुकानदारों ने बढ़े ही उमंग से बोली लगाई। बोली में शामिल होने के लिए कोसली ,रोहतक गोहाना समेत कई जिलों से लोग आए थे। लेकिन दुकानदारों ने उस समय अपना माथा पकड़ लिया, जब उन्हें यह पता चला कि उन्होंने एक साल की राशि समझकर जो बोली लगाई है वह एक माह की है। इसके बाद तो बोली दाताओं के होश उड़ गए। दुकानदारों ने इसे विभाग की लापरवाही और सोची समझी साजिश बताया है। तो वही रोडवेज विभाग के जीएम ने ऐसी कोई गलती मानने से इनकार कर दिया। लेकिन हकीकत देखने पर जीएम ने गलती मानी। बोली में दुकानों की बोली पचास हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की लगी। इतनी बोली सुनकर कई दुकानदार भी भौचक्के रह गए। कुछ ने कहा कि दुकान का किराया तो चांदनी चौक की दुकानों से भी ज्यादा है। बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सबसे बड़े स्टैंड का उद्घाटन कर लोगों को यह समर्पित किया था।
विज्ञापन


 विभाग ने लिया पहले ही ले लिया 25 हजार की सिक्योरिटी ब्लैंक चेक
सोमवार की सुबह से ही दुकानदार और विभाग बोली लगाने के लिए जमा हो गया था। फार्म की कीमत 500 रुपये रखी गई। विभाग ने बोली दाता से लिए 25 हजार की सिक्योरिटी व ब्लैंक चेक भी लिया। बोली के लिए करीब 108 फार्म भरे गए, लेकिन इन फार्मों में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। विभाग की तरफ से जो फार्म जारी किए उनमें न तो दुकानों का किराया शामिल था और न ही ये दर्शाया गया कि कितने साल का टेंडर है और जो किराया राशि है वो एक महीने की है या फिर एक वर्ष की है।
विज्ञापन


फार्म में अलग-अलग करीब 15 दुकानें शामिल
ठेकेदाराें ने जो एक साल की राशी समझ कर दुकानाें की बोली लगा दी, लेकिन उनको बाद में पता चला कि उनके द्वारा लगाई गई बोली एक साल की नहीं महीने की है। उसके बाद तो दुकानदारों ने होश फाख्ता हो गए। अब देखिए विभाग की लापरवाही यही नहीं रुकती। उनके द्वारा जारी किए गए फार्म में अलग-अलग करीब 15 दुकानें शामिल की गई थी। ठेकेदारों ने 500 रुपये का फार्म खरीदकर अपनी चुनिंदा दुकानों पर क्लिक कर फार्म अप्लाई किया, लेकिन विभाग के जीएम व अन्य अधिकारियों की तरफ से फार्म तो शामिल कर लिया गया, लेकिन कई दुकानों की बोली ही नहीं लगी, जिसके बाद ठेकेदाराें में रोष दिखा। उन्होंने रोडवेज के जीएम को इसकी शिकायत भी दी। लेकिन रोडवेज जीएम ने उनकी एक ना सुनी। जब विभाग की गलती पर सवाल किए गए तो रोडवेज जीएम ने हर गलती को नकार दिया, लेकिन जब विभाग द्वारा जारी किए गए फार्म में मिली खामियाें को स्वयं जब उन्होंने देखा तो अपनी और विभाग की गलती को स्वीकार किया। वहीं विभाग से हुई गलती का खामियाजा बोली दाताओं को भुगतना पड़ा। कोसली ,रोहतक तो कोई गोहाना से झज्जर बस स्टैंड की दुकानों की बोली लगाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed