{"_id":"57153cb84f1c1bb1068b480f","slug":"jhajjar-hindi-news-protestt-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के 23 सब डिवीजनों का निजीकरण करने को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। मांगें न पूरी होते देख धरने-प्रदर्शन के बाद अब निगम कर्मियों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया। यह सिलसिला 11 मई तक जारी रहेगा।
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन भिवानी व एएचपीसी हिसाब के बैनर तले सोमवार को चार कर्मचारी जिनमें एएफएम संतराम, एएसएसए अजीत सिंह, एसए हरीश व एएफएम राजीव क्रमिक अनशन पर बैठे। इससे पूर्व सर्कल सचिव जयकंवार छिकारा व बंसीलाल की अध्यक्षता में निगम कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए निजीकरण का कड़ा विरोध जताया। छिकारा ने कहा कि क्रमिक अनशन 11 मई तक चलता रहेगा। इससे पहले 21 अप्रैल को जिला स्तर पर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 26 अप्रैल को पंचकूला में प्रदर्शन होगा।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों से बातचीत करके निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और उसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी। कर्मचारियों को बिजेंद्र फौगाट, बलवंत यादव, सुखबीर, प्रदीप छिकारा, राकेश, नवीन, नरेंद्र, रवींद्र, जयदेव, भीम सिंह, संदीप, मनोज, राजकुमार, निखिल, अमित, संतराम व अनिल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर निगम के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।