{"_id":"66856ecf5a7099ae4f0f3f30","slug":"jhajjar-head-constable-suspended-for-not-giving-receipt-to-the-complainant-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: शिकायतकर्ता को रसीद न देने पर हैडकांस्टेबल निलंबित, पुलिस आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: शिकायतकर्ता को रसीद न देने पर हैडकांस्टेबल निलंबित, पुलिस आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई
Wed, 03 Jul 2024 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 09:01 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त झज्जर बी. सतीश बालन ने सदर थाने का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर शहर थाने में शिकायत लेकर आए शिकायतकर्ता को रसीद न दिए जाने पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने हैडकांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। मंगलवार की शाम पुलिस आयुक्त झज्जर बी. सतीश बालन ने तीन थानों का औचक निरीक्षण किया था। पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले झज्जर शहर थाना, फिर सदर झज्जर थाना तथा आखिर में महिला थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने तीन नए कानून को लेकर पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए उन्हें मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने थाना के रिकार्ड रूम, जांच अधिकारी कक्ष, एसएचओ कक्ष व रसोई कक्ष इत्यादि का बारीकी से निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
उन्होंने थाने में वहां फरियाद लेकर आए लोगों को दी जाने वाली कानूनी सहायता की जांच पड़ताल भी की थी। थाना शहर झज्जर के औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी थाना रिकार्ड की गहनता से जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान सदर झज्जर व महिला थाने की कार्यशैली संतोष जनक पाई गई जबकि शहर थाना में हैडकांस्टेबल द्वारा प्रार्थी को रसीद नहीं दी गई थी। इस पर उसे अब निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : पुलिस उपायुक्त
पुलिस उपायुक्त ने निर्देश में कहा कि किसी की भी कोई कार्यशैली से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में कोई कर्मचारी इस तरह की लापरवाही करता हुआ मिला तो तुरंत उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस उपायुक्त झज्जर ने कहा कि अगर किसी शिकायत को उसकी शिकायत की रशीद नहीं दी जाती तो वह 01251-277107,277109 पर संपर्क करके सूचना दे सकते हैं।