फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Fire broke out due to short circuit in the refrigerator, household items burnt

Jhajjar: फ्रिज में शार्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जला, तंग गली में नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

Sat, 19 Oct 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 09:58 PM IST
सार

फ्रिज में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से घर का सामान जल गया। गली तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
Jhajjar: Fire broke out due to short circuit in the refrigerator, household items burnt
आग पर काबू पाने का प्रयास करते। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में मंडी मोहल्ले स्थित एक मकान में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद कई धमाकों की आवाज अंदर से आई। आग के कारण मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गली तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर नहीं घुस सकी। बाद में फायर कर्मचारियों ने आसपास से बाल्टियों व अन्य सामान में पानी डालकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मंडी मोहल्ला निवासी राजबीर टेलर का काम करता हैं। शनिवार दोपहर लगभग चार बजे उसके मकान में अचानक फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत यह रही कि उस समय घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फोन पर राजबीर को दी।
विज्ञापन


उस समय राजबीर के परिवार के सदस्य घर पर ताला लगाकर खरीददारी के लिए बाजार में गए हुए थे। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचे। इससे पहले पड़ोसियों ने बाहर से बिजली के तार काट दिए ताकि किसी अन्य मकान में नुकसान नहीं हो सके। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है जहां राजबीर का मकान है, वह गली बहुत तंग है। इसलिए घर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed