{"_id":"582232e34f1c1bf77eb393a3","slug":"jhajjar-facebook-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत दूबलधन हुई हाईटेक, फेसबुक पेज बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत दूबलधन हुई हाईटेक, फेसबुक पेज बनाया
Wed, 09 Nov 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
YouTube बनाने की तैयारी में Facebook
- फोटो : SOCIAL MEDIA
Link Copied
ग्राम पंचायत दूबलधन ने नई पहल की है। पंचायत सोशल मीडिया से जुड़कर अब ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेगी और उनके निवारण आसानी से करेगी। इतना ही नहीं पंचायत गांव के विकास के लिए ग्रामीणों के सुझाव व तरीके भी आसानी से प्राप्त कर सकेगी। गांव के सरपंच सोमबीर सिंह व सरपंच महाबीर मास्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत अब हाईटेक हो गई है। अब गांव के युवा और इंटरनेट से जुडे़ छात्र अपनी शिकायतों व सुझाव ग्राम पंचायत दूबलधन के फेसबुक पोर्टल पर इन बाक्स में अपना संदेश अपलोड कर सकते हैं। वहीं पंचायत द्वारा उन शिकायत पत्र व समस्याओं को प्रशासन के संबंधित विभाग को ऑनलाइन भेजा जा सकेगा। फेसबुक पर ग्राम पंचायत दूबलधन को अपनी आईडी पर शामिल करने के लिए फेसबुक पोर्टल के सर्च ऑप्शन में जाकर ग्राम पंचायत दूबलधन लिखकर लॉग इन करना होगा और फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजनी होगी। रिक्वेस्ट कन्फर्म होने के बाद इन बाक्स में आसानी से अपने सुझाव व शिकायत अपलोड कर सकेंगे। वहीं ग्रामीणों को अपनी शिकायत व समस्या को लिखित रूप में संबंधित सरपंच को देना होगा। उन शिकायत पत्रों की कॉपी प्रशासन के पास मेल कर दी जाएगी और आसानी से समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।