{"_id":"66cc70b53f6f4e9bb60f1d54","slug":"jhajjar-driver-falls-after-bike-loses-balance-on-breaker-dies-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरा चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरा चालक, मौत
Mon, 26 Aug 2024 05:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:40 PM IST
सार
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कागजी कार्यवाही करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर के झाड़ली एनटीपीसी के पास ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़कर गिरने से चालक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। मृतक की पहचान बहुझोलरी निवासी 48 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के बेटे विशेष ने बताया कि उसके पिता अनिल झाड़ली की एक प्राइवेट कंपनी में सीमेंट की गाड़ी चलाते थे। वह रविवार को कंपनी में काम पर गया था, लेकिन गाड़ी के कागज पूरे नहीं होने के कारण वह वापस अल सुबह साढ़े चार बजे कंपनी से वापस क्वार्टर पर जा रहे थे।
विज्ञापन
झाड़ली एनटीपीसी के पास ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसके पिता सड़क पर जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिवार वालों को पुलिस से सूचना मिली कि उसके पिता की बाइक से गिरकर मौत हो चुकी है। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक अपने पीछे एक लड़का व दो लड़कियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
दोनों लड़कियां शादीशुदा हैं। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। झाड़ली चौकी से आए एएसआई सुखबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झाड़ली एनटीपीसी के पास बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिवार वालों को इसके बारे में सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।