{"_id":"602430818ebc3ee92e2ff277","slug":"jhajjar-district-became-corona-free-after-nine-and-a-half-months-jhjhar-news-rtk5947759104","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ माह बाद झज्जर जिला हुआ कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े नौ माह बाद झज्जर जिला हुआ कोरोना मुक्त
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिला वासियों के लिए 10 फरवरी सुखद खबर लेकर आई है, क्योंकि इस दिन जिला कोरोना मुक्त हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी भी लोगों को कोरोना महामारी से बचाव करना होगा। फिलहाल कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए टीक आ चुका है, लेकिन अभी दूसरी वैक्सीन लगाई जानी बाकी है। इसलिए हर व्यक्ति को जिले को कराना मुक्त बनाए रखने के लिए सावधानी बरतनी आवश्यक है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल 2020 को पहला कोरोना का केस सामने आया था। जिले में कोरोना ने दिल्ली के रास्ते प्रवेश किया था। पहला मामला दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारी में मिला था।
एक नवंबर को आए थे सबसे अधिक मामले
जिले में 1 नवंबर 2020 को सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आए थे। इस दिन 120 कोरोना संक्रमित मिले थे। जिले में 24 दिसंबर के बाद कोरोना के मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। 10 फरवरी का दिन आते आते जिला कोरोना मुक्त हो गया है। पिछले 7 दिन से जिले में कोई भी कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं आया है और एक्टिव केस भी जीरो हो गए हैं।
जिले में 13 जून को हुई थी पहली मौत
झज्जर जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से पहली मौत 13 जून 2020 को हुई थी। उसके बाद 12 जनवरी तक 102 लोगों की जान गई। 12 जनवरी से कोरोना संक्रमण से जिले में कोई भी मौत नहीं हुई है। फिलहाल अब तक जिले में 5908 कोरोना संक्रमण के मामले मिल चुके हैं। इस समय कोई भी केस कोरोना पॉजिटिव नहीं बचा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 306595 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 299474 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल जिले में 1133 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन
5612 कर्मचारियों को लगाई जा चुके हैं कोरोना वैक्सीन
झज्जर जिले में 16 जनवरी से बचाव के लिए कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। फिलहाल जिले में 5612 कर्मचारियों को टीके लगाए जा चुके हैं। अब पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को टीके लगाने शुरू कर दिए गए हैं। बुधवार को भी 217 कर्मचारियों को टीके लगाए गए हैं।
लोगों को फिलहाल सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोगों को जिले को कोरोना मुक्त बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
-डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।