फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar,dhankard, syl, jhajjar news

पंजाब विस का प्रस्ताव दिशाहीन व इस्तीफे राजनीतिक ड्रामा : धनखड़

Thu, 17 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 17 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि, पंचायत एवं पशु पालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने एसवाईएल के बारे में पंजाब विधानसभा के प्रस्ताव को दिशाहीन करार दिया है। धनखड़ ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर पर राजनीति कर रहे पंजाब के पास हरियाणा को पानी देने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। धनखड़ ने कहा कि अभी तक अपनी हठधर्मिता से हरियाणा के गरीब  किसानों का प्रतिवर्ष करोड़ों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब से इसका अलगाव हुआ तब भी तीस हजार करोड़ लौटाए, जिसका पत्र 17 मार्च 2016 को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लिखा जा चुका है। यही नहीं हरियाणा के 20 करोड़ वकीलों की फीस पर भी खर्च हुए हैं। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा पंजाब से बना है, और यह मात्र दो भाईयों के बीच का बंटवारा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को हरियाणा के पानी की भरपाई को छोड़ किसानों के हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। पंजाब को संविधान व सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का आदर करते हुए19 लाख एकड़ फीट पानी सतलुज यमुना लिंक नहर के माध्यम से देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed