{"_id":"689a467aa8052714e20e2ee0","slug":"jhajjar-defeated-panipat-by-30-runs-in-cricket-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-124894-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रिकेट में झज्जर ने पानीपत को 30 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रिकेट में झज्जर ने पानीपत को 30 रनों से हराया
विज्ञापन
11jjrp09- सम्मी कादयान
- फोटो : निधि सिग्रोहा
झज्जर। झज्जर और पानीपत की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में झज्जर की टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की है। इस दौरान मैच में बेरी निवासी सम्मी कादयान का ऑलराउंडर प्रदर्शन रहा।
बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में झज्जर और पानीपत की टीम के बीच अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच खेला गया। पानीपत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झज्जर की टीम 46.4 ओवर में 170 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान झज्जर की तरफ से बल्लेबाजी में सम्मी कादयान ने 108 गेंदों में सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली। वहीं पानीपत की तरफ से गेंदबाजी में हैप्पी, सक्षम गर्ग, इशांत मित्तल व दक्ष कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए पानीपत की टीम 45.4 ओवरों में 140 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान पानीपत की तरफ से बल्लेबाजी में जतिन सिंह ने 87 गेंदों में 42 रन बनाए। वहीं झज्जर की तरफ से गेंदबाजी में समर कोहर, सम्मी कादयान, कप्तान गौरिश दहिया व निकेत तिवारी ने दो-दो विकेट हासिल किए। झज्जर की टीम ने जोन-बी के ग्रुप में अपने पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा।