{"_id":"66f00ac6d14e81b9c60e4a75","slug":"jhajjar-cyber-cell-police-raid-in-rajstan-one-accused-arrested-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस की राजस्थान में रेड: 10 लाख कैश, 27 मोबाइल, 68 एटीएम कार्ड, करंसी काउंटिंग मशीन सहित आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस की राजस्थान में रेड: 10 लाख कैश, 27 मोबाइल, 68 एटीएम कार्ड, करंसी काउंटिंग मशीन सहित आरोपी काबू
Sun, 22 Sep 2024 05:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:56 PM IST
सार
भोले-भाले लोगों को अपनी बातों के जाल में फंसा कर उनसे साइबर फ्रॉड करने वाले एक गिरोह का झज्जर साइबर सेल ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने राजस्थान में दबिश देते हुए गिरोह के एक शातिर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रेड करने वाली पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के करोथ गांव निवासी रतनलाल के रूप में हुई है जबकि बाकी तीन आरोपी फरार हैं।
एसीपी ऑफिस महिला थाना में एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि साइबर थाना झज्जर प्रबंधक अजय मलिक कि देखरेख में साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने आरजिया राजस्थान में एक शिकायत के आधार पर दबिश दी। पुलिस को वहां साइबर फ्रॉड में उपयोग होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। जितेंद्र निवासी पालिका कॉलोनी बहादुरगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके साथ टॉस्क के नाम पर 21 लाख 90 हजार 331 रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
इस शिकायत पर साइबर थाना झज्जर मे तैनात सहायक उप निरीक्षक सविता और उसकी पुलिस टीम ने शनिवार को बहादुरगढ़ निवासी व्यक्ति के साथ हुए साइबर फ्रॉड के मामले में लोकेशन ट्रेस करते हुए आरजिया राजस्थान जाकिर नाम के व्यक्ति के मकान पर पहुंची। वहां पर वह नहीं मिला, लेकिन मौके पर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियां बरामद हुई।
विज्ञापन
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने 9 लाख 97 हजार कैश, 27 मोबाइल फोन, तीन कीपेड मोबाइल फोन, एक करंसी काउंटिंग मशीन, एक सीसीटीवी कैमरा, 27 अलग-अलग विभागों की मोहर, एक पीओएस मशीन, एक हार्ड ड्राइव, 68 एटीएम कार्ड, 37 पैन कार्ड, 27 आधार कार्ड, 7 ड्राइविंग लाइसेंस, 13 वोटर आईडी कार्ड, गैमिग सिस्टम मशीन, 96 फोन पे स्कैनर, 17 सीडी कंप्यूटर, 30 फोन पे स्कैनर स्पीकर, दो लैपटॉप, एक टैब, चार पासपोर्ट, 65 बैंक की चेकबुक, 60 बैंक पासबुक, 56 मोबाइल सिम, 7 पहचान पत्र, एक राउटर, एक वाई-फाई सिम, दो वॉकी टॉकी सेट, 7 पैन ड्राइव, एक हिटची एटीएम डेबिट कार्ड बरामद किया।