{"_id":"6a98084fff505b65140388e0","slug":"bar-election-9-candidates-filed-nominations-on-the-last-day-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126805-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: आखिरी दिन 9 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव: आखिरी दिन 9 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
Wed, 02 Sep 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ में बार चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवार। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन नौ उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। अब 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। लाइब्रेरियन कम कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु सहरावत का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
प्रधान पद के लिए विक्रम सिंह छिल्लर, देवेंद्र लाठर, विजेंद्र राठी ने नामांकन किया। उपप्रधान पद पर सुनीत सांगवान, संजय कुमार, घनश्याम राठी; अतिरिक्त उप प्रधान के लिए अनीता यादव, ज्योति कौशिक, प्रेमवती शर्मा ने पर्चे भरे। सचिव पद पर अमित छिकारा, तरुण राठी, ललित कुमार सैनी; सहसचिव पद पर ममता व सीमा ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच वीरवार को होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक 905 अधिवक्ता मतदान करेंगे। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए विक्रम सिंह छिल्लर, देवेंद्र लाठर, विजेंद्र राठी ने नामांकन किया। उपप्रधान पद पर सुनीत सांगवान, संजय कुमार, घनश्याम राठी
विज्ञापन