फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime , doctoer, jhajjar news

एंबुलेंस कब रास्ते में खड़ी हो जाए, छोड़ दे मरीज का साथ भरोसा नहीं

Sat, 28 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 28 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime , doctoer, jhajjar news
एंबुलेंस - फोटो : bureau
दूबलधन सीएसची से कबाड़ा एंबुलेंस ठीक करने को भेजी गई पर लौटने के बाद भी उसकी हालत खटारा ही है। एंबुलेंस का कोई पता नहीं कि मरीज को ले जाते समय कब बीच रास्ते में यह दम तोड़ देगी और मरीज का साथ छोड़ देगी कोई भरोसा नहीं। बता दें कि विभाग ने एंबुलेंस हादसे के बाद ही ठीक कराने को भेजा था। पांच दिन पहले बीच रास्ते में खटारा एंबुलेंस खराब होने से गर्भवती महिला के गर्भ में बच्चा मर गया था। हादसे के बाद भी विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हालात देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग शायद फिर से किसी घटना का इंतजार कर रहा है। चार माह पहले यहीं एंबुलेंस झज्जर से रोहतक पीजीआई गर्भवती महिला को लेकर जा रही थी तो रोहतक बाईपास के पास खराब हो गई थी तो बाद में बेरी अस्पताल से एंबुलेंस को बुलाया गया था।
विज्ञापन


एंबुलेंस में ऑक्सीजन मिलती तो शायद बच जाते बच्चे
8 मई को बेरी क्षेत्र के गांव डीघल में कार में दम घुटने से तीन मासूम बच्चे बेसुध हालत में कार में मिले तो परिजनों द्वारा बेसुध हालत में तीनों मासूमों को डीघल सीएचसी में लाया गया। वहां मौजूदा एंबुलेंस भी खराब थी और आक्सीजन भी नहीं मिली थी तो परिजन मासूमों को अपनी गाड़ी में लेकर गए और एक ही सिलेंडर आक्सीजन का मिला था,  जोकि अपनी पसर्नल गाड़ी में लग नहीं पाया था और बीच रास्ते में दो मासूमों ने तो दम तोड़ दिया था और एक मासूम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बाद में ग्रामीणों द्वारा सीएचसी में सुविधाएं कराने के लिए हंगामा किया गया तो विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर खटारा एंबुलेंस को बेरी भेज कर बेरी की नई एंबुलेंस को डीघल सीएचसी में लगा दिया गया।
विज्ञापन


बीच रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस गर्भ में ही मर गया बच्चा
23 मई को बेरी के नागरिक अस्पताल एक गर्भवती महिला रेफर हुई। खटारा एंबुलेंस ने बेरी से डीघल पहुंचने में आधे घंटे से ज्यादा समय लगा दिया और बाद में डीघल टोल टैक्स पर खराब हो गई और डीघल सीएचसी से दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया। जब तक गर्भवती महिला को ब्लीडिंग ज्यादा हो गई थी और बाद में गर्भवती महिला पीजीआई पहुंची तो गर्भ में ही बच्चा मर गया था तो परिजनों ने आरोप लगाया था कि अगर एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब नहीं होती तो गर्भ में बच्चा नहीं मरता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 3 वर्ष पहले भी डीघल हुई खटारा एंबुलेंस खराब
कस्बे तीन वर्ष पहले एक कार्यक्रम चल रहा था कार्यक्रम में एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ गई थी, जब बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया तो प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को रोहतक पीजीआई एमएस रेफर कर दिया गया था और बाद गांव बेरी से दस किलोमीटर की दूरी पर गांव डीघल में एंबुलेंस खराब हो गई थी और बाद में गांव डीघल के सामान्य अस्पताल से एंबुलेंस का चालक भी नही मिला था तो व्यक्ति को निजी वाहन ले जाना पड़ा, हालांकि उसकी जान तो बच गई, वरना बड़ी घटना घट जाती।


क्या कहते हैं एसएमओ
बेरी नागरिक अस्पताल के एसएमओ जेपी चौहान ने कहा कि वीरवार को सीएमओ झज्जर ने बेरी के अस्पताल का दौरा किया था और बेरी में नई एंबुलेंस की मांग की गई और जल्द ही बेरी में सरकार की तरफ से नई एंबुलेंस आ जाएगी और फिर आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed