फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar city council went to remove encroachment challaned shopkeeper

Jhajjar: अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद ने काटा दुकानदारों का चालान, हंगामा कर दी सड़क जाम की चेतावनी

Tue, 22 Oct 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:13 AM IST
सार

दुकानदारों ने 8 से 10 फुट तक कब्जा किया हुआ था। टीम ने कब्जा हटाने को बोला तो दुकानदारों और टीम के बीच बहस हो गई। बात हाथापाई तक बढ़ गई। नगर परिषद की टीम ने दो दुकानदारों के चालान काट दिए।

विज्ञापन
Jhajjar city council went to remove encroachment challaned shopkeeper
झज्जर में अतिक्रमण - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में पुराना बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम और व्यापारियों के बीच बहस हो गई। नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण करने पर दो दुकानदारों के चालान काट दिए, जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ। सूचना पाकर व्यापार मंडल के सदस्य पहुंच गए, जिससे बात बढ़ गई। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने सड़क जाम की चेतावनी दी, जिसके बाद नगर परिषद की टीम वापस लौट आई। इसकी सूचना टीम ने नगर परिषद अधिकारियों को दी। अब नगर परिषद की टीम पुलिस के साथ मौके पर जाएगी। 
विज्ञापन




मंगलवार सुबह नगर परिषद की टीम पुराना बस स्टैंड पर पहुंची। दुकानदारों ने 8 से 10 फुट तक कब्जा किया हुआ था। टीम ने कब्जा हटाने को बोला तो दुकानदारों और टीम के बीच बहस हो गई। बात हाथापाई तक बढ़ गई। नगर परिषद की टीम ने दो दुकानदारों के चालान काट दिए। इस पर हंगामा बढ़ गया और व्यापारियों ने जाम की चेतावनी दी। इसके बाद नगर परिषद की टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed