फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar block became winner in district level cricket competition

संस्कारम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में झज्जर ब्लॉक बना विजेता

Sun, 11 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar block became winner in district level cricket competition
झज्जर। संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास झज्जर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीनों वर्गों में झज्जर ब्लॉक ने विजेता का खिताब जीत लिया। वहीं संस्कारम में आयोजित थ्रो बॉल का भी समापन शनिवार को हुआ।
विज्ञापन

संस्कारम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन महिपाल ने बताया कि शनिवार को 19 वर्षीय फाइनल क्रिकेट मैच बहादुरगढ़ व झज्जर के बीच में खेला गया। झज्जर ब्लॉक ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। वहीं बहादुरगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 रन ही बना सकी। झज्जर ब्लॉक ने फाइनल मैच 20 रन से जीत लिया। 17 वर्षीय क्रिकेट में झज्जर ने बेरी ब्लॉक से टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। जवाब में बेरी ब्लॉक 36 रन पर ही ऑल आउट हो गई।। 14 वर्षीय क्रिकेट का फाइनल बहादुरगढ़ और झज्जर ब्लॉक के बीच में खेला गया। जिसमें बहादुरगढ़ ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 10 ओवर में 47 रन बनाए। झज्जर ने जवाब में बगैर कोई विकेट खोए हुए 4.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत अर्जित की। फाइनल मैच का शुभारंभ संस्कारम समूह के चेयरमैन महिपाल, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी, डीन सुभाष, संयोजक सुनील खत्री, कोच आनंद, देवा, रमेश चोपड़ा, अतुल अहलावत, राणा व संदीप अहलावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। वहीं सेलेक्शन कमेटी ने सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर चयनित कर लिया ।
विज्ञापन

वहीं थ्रो बॉल में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में पहला स्थान मातनहैल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दूसरा स्थान झज्जर ब्लॉक की संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास, 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में पहला स्थान बेरी ब्लॉक की तक्षशिला स्कूल, दूसरा स्थान झज्जर ब्लॉक की संस्कारम स्कूल, 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में बेरी ब्लॉक की ऑक्सफोर्ड स्कूल ने वहीं दूसरा स्थान मातनहैल ब्लॉक की आदर्श स्कूल ने प्राप्त किया। वहीं थ्रो बॉल के 19 वर्षीय छात्र वर्ग में पहला स्थान बादली ब्लॉक की टीआरएच स्कूल और दूसरा स्थान झज्जर ब्लॉक की संस्कारम स्कूल ने प्राप्त किया। 17 वर्षीय छात्र वर्ग में झज्जर ब्लॉक की संस्कारम स्कूल प्रथम एवं दूसरे स्थान पर बेरी ब्लॉक की ऑक्सफोर्ड स्कूल रही। 14 वर्षीय छात्र वर्ग में प्रथम मातनहेल ब्लॉक की आदर्श स्कूल व द्वितीय झज्जर ब्लॉक की संस्कारम स्कूल रहे।थ्रो बॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में राहुल, सागर, राजेश, प्रीति, हरीश, राजू, सचिन और गौतम ने सहयोग प्रदान किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed