फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Young farmers took command of the stage of the meeting

युवा किसानों ने संभाली सभा के मंच की कमान

Thu, 05 Aug 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Young farmers took command of the stage of the meeting
नयागांव चौक के पास वीरवार को हुई भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की सभा के मंच की पूरी प्रक्रिया युवाओं ने संभाली। युवा वक्ता गगन मूनक ने कहा कि केंद्र सरकार को इस धोखे में नहीं रहना चाहिए कि इस आंदोलन में केवल बूढ़े लोग हैं, असलियत ये है कि बूढ़े तो यहां युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिट्टू मल्लन ने कहा कि के हम युवा इस संघर्ष में लुटेरे शासकों की नीतियों को भली-भांति समझ चुके हैं और शुरू से ही मोर्चे में शामिल रहे हैं। फांसी से पहले भगत सिंह ने अपनी जेल डायरी में जो बातें दर्ज की थीं, वह यह थी कि जब तक ये लुटेरे राज्य में सत्ता में रहेंगे, तब तक मानव हाथों से मनुष्यों की लूट जारी रहेगी। मानसा जिले के जगसीर सिंह जवाहरके, रणदीप सिंह बरनाला और गुरवीर सिंह पटियाला ने कहा कि हम पढ़े-लिखे युवा समझते हैं कि किसानों की सब्सिडी कैसे काटी जा रही है। बड़ी कंपनियों को बड़ी राहत दी जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही दैनिक उपयोग की चीजों डीजल, पेट्रोल, गैस व कृषि के लिए जरूरी वस्तुओं के दाम सरकार ने अपने नियंत्रण से छोड़ दिए हैं। नतीजतन, हमारे मेहनतकश लोगों को पूंजीवादी कंपनियां मनमानी दर लगाकर लूट रही हैं। युवा प्रवक्ताओं ने युवाओं से कहा कि अब घर में चुपचाप बैठने का समय नहीं है। हमें गांवों में जाकर मेहनतकश लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति से करें भाजपा का विरोध
यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि भाजपा सरकार दुविधा में है। लगातार दूसरे या तीसरे दिन उनके मंत्री और भाजपा नेता भारत के लोगों को खाना खिलाने वाले अन्नदाता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे भाजपा नेताओं का विवेकपूर्ण, शांतिपूर्ण तरीके के साथ विरोध करें। युवराज सिंह घुदानी कलां, जसबीर सिंह गग्गरपुर, सुरिंदर कौर घग्गा, माखन सिंह दौन कलां, अमरीक सिंह बादली, लवप्रीत कौर संगरूर, यूपी से राम आसरा यादव और हरियाणा से भगवान पाल सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed