{"_id":"61215d538ebc3e79b27e7b58","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-wrestler-deepak-poonia-was-welcomed-by-the-villagers-with-drums-and-drums-bahadurgarh-news-rtk621603150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान दीपक पूनिया का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान दीपक पूनिया का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
विज्ञापन
पहलवान दीपक पूनिया का स्वागत करते ग्रामीण।
- फोटो : Bahadurgarh
टोक्यो ओलंपिक में फ्री स्टाइल 86 किलोग्राम भारवर्ग में देश का नाम रोशन करने वाले दीपक पूनिया का शनिवार को गांव छारा व दलाल खाप ने बहादुरगढ़ बाईपास पहुंचने पर ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया। बहादुरगढ़ से गांव छारा के बीच लगते सभी गांवों के लोगों ने दीपक पूनिया और उनके प्रशिक्षकों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र दलाल ने आगे बढ़कर दीपक पूनिया को गदा भेंट करके और कोच वीरेंद्र आर्य को शाल ओढ़ा सम्मानित किया। दीपक ने अपने पहले कोच छारा निवासी आर्य वीरेंद्र पहलवान से बचपन में लाला दीवान चंद कुश्ती एवं योगा केंद्र छारा में कुश्ती के दांव पेंच सीखे थे। उसके बाद दीपक ने दिल्ली में वीरेंद्र कोच से प्रशिक्षण लिया। गांव वालों ने छारा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दीपक पूनिया का भव्य सम्मान किया।
दलाल 84 खाप के प्रधान भूप सिंह दलाल, बबलू सरपंच छारा, डीएसओ ललिता, मुकेश कोच, संजय कोच, पवन कोच, तेजा पहलवान, ओम प्रकाश दहिया द्रोणाचार्य अवॉर्डी, सुनील चोटी वाला पहलवान, लोकेंद्र कोच व सुरेंद्र आदि ने नोटों की माला पहनाकर दीपक का स्वागत किया। युवा शक्ति ट्रस्ट द्वारा दिए गए 11000 रुपये दीपक पूनिया ने ट्रस्ट को सेवा कार्यों के लिए लौटा दिए। इस दौरान दीपक ने अन्य लोगों से मिली सम्मान राशि भी गांव के तीन धार्मिक स्थलों के लिए बराबर-बराबर देने की घोषणा की।
विज्ञापन
आर्य समाज छारा के प्रधान आर्य प्रमोद ने भी दीपक पूनिया को बधाई दी और भविष्य में देश के लिए गोल्ड मेडल लाने की प्रेरणा दी। दीपक पूनिया ने इतना सम्मान देने के लिए अपने गांव छारा, आसपास के सभी ग्रामीणों और दलाल 84 खाप का आभार व्यक्त किया।