{"_id":"610ed12f8ebc3e7abe362152","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-tricolor-yatra-being-taken-out-to-tell-the-youth-the-meaning-of-freedom-dhankhar-jhjhar-news-rtk620310062","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को आजादी के मायने बताने के लिए निकाली जा रही तिरंगा यात्रा : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को आजादी के मायने बताने के लिए निकाली जा रही तिरंगा यात्रा : धनखड़
विज्ञापन
मुलतान सभा सेवा समिति के तत्वावधान में हरिपुरा मोहल्ला स्थित श्रीराम धर्मशाला में लिफ्ट का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमें तनाव से छुटकारा दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम धर्मशाला जिले की पहली लिफ्ट युक्त धर्मशाला बनी है।
उन्होंने कहा कि भगवान की आराधना करने से मन में आए बुरे विचार स्वयं ही दूर होते हैं। धनखड़ ने भाजपा की तरफ से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का भी निमंत्रण देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को आजादी के मायने समझाने व शहीदों के बलिदान के बारे में बताने के लिए ही तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, मुलतान सभा सेवा समिति के प्रधान संजय भाटिया ने बताया कि श्रीराम धर्मशाला में ऊपरी मंजिल तक जाने में लिफ्ट की कमी महसूस की जा रही थी।
इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें परमिंदर डाबला व दामिनी पांचाल ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। लिफ्ट के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि श्रीराम धर्मशाला में लगी लिफ्ट बुजुर्गों व आम आदमी के लिए लाभदायक साबित होगी। धनखड़ ने कहा कि लिफ्ट समय की मांग है। कुछ साल पहले कृषि मंत्री रहते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने लिफ्ट के निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की ग्रांट मुलतान सभा सेवा समिति को प्रदान की थी। इस मौके पर राधेश्याम भाटिया, सरपरस्त संतलाल बुद्धिराजा, डॉ. नंद सरदाना, झंग सभा के प्रधान राकेश अरोड़ा, डॉ. प्रवीन खुराना सहित अन्य भी मौजूद रहे।