फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Trall and dumper collide, cleaner dies

ट्राला व डंपर की भिड़ंत, क्लीनर की मौत

Tue, 24 Aug 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Trall and dumper collide, cleaner dies
छुछकवास मार्ग पर एक ट्राले व डंपर में भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में जाते समय क्लीनर ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद छुछकवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगाना जिला सोनीपत निवासी सतीश ने बताया कि उसके साथ कंडेक्टर था। गांव बिचपड़ी जिला सोनीपत निवासी सौरभ अपने डंपर को लेकर सोनीपत से नारनौल की तरफ जा रहे थे। जब वे छुछकवास के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्राले ने डंपर को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में डंपर में सवार कंडेक्टर सौरभ की मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों वाहनों को सड़क से साइड में करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

छुछकवास के पास ट्राले व डंपर की भिड़ंत की सूचना मिली थी। डंपर में सवार क्लीनर सौरभ की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयवीर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, छुछकवास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed