फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,The strategy of 'Mission Uttar Pradesh' will be made in the meeting of September 5

किसान आंदोलन: पांच सितंबर की बैठक में बनेगी ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ की रणनीति, तैयारियों में जुटे हैं संगठन

Wed, 04 Aug 2021 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 04 Aug 2021 05:58 AM IST
सार

किसान नेता टिकैत ने कहा कि 16 तारीख को हम किन्नौर जा रहे हैं इसके बाद हम तीन दिन के लिए तमिलनाडु और उसके बाद कर्नाटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जहां चुनाव हैं, हम वहीं जाएंगे। पूरे देश में ही जाएंगे। जब तक सरकार नए कृषि कानूनों पर किसान मोर्चे से बातचीत शुरू नहीं करेगी, तीनों कानून वापस नहीं लेगी, एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाएगी, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,The strategy of 'Mission Uttar Pradesh' will be made in the meeting of September 5
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ अगले माह 5 सितंबर को मोर्चा की होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। राजनीति से हटकर ये मिशन पूरी तरह से संयुक्त किसान मोर्चे का होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मिशन की शुरूआत की जाएगी। ये जानकारी भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर दी।
विज्ञापन


किसान नेता टिकैत ने कहा कि 16 तारीख को हम किन्नौर जा रहे हैं इसके बाद हम तीन दिन के लिए तमिलनाडु और उसके बाद कर्नाटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जहां चुनाव हैं, हम वहीं जाएंगे। पूरे देश में ही जाएंगे। जब तक सरकार नए कृषि कानूनों पर किसान मोर्चे से बातचीत शुरू नहीं करेगी, तीनों कानून वापस नहीं लेगी, एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, हमें भाजपा की यह चुनौती मंजूर है कि यूपी में योगी हैं, लखनऊ नहीं आने देंगे। मैं 6 तारीख को लखनऊ जा रहा हूं, सभी गांवों के लोग तैयार हो चुके हैं। अगर पुलिस वाले छेड़खानी करेंगे तो हमारे वाले भी तैयार बैठे हैं। अब आर-पार होगा।
विज्ञापन


किसानों के बहाने व्यापारी उठाते हैं फायदा
टिकैत ने कहा कि अब किसी पार्टी की सरकार नहीं है। केंद्र सरकार पर भी व्यापारियों का कब्जा है। यह सरकार कहती है कि एमएसपी है और रहेगी। जबकि यूपी के रामपुर जिले में 5000 किसानों के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। इस जिले में 80 फीसदी व्यापारियों का गेहूं, 95 प्रतिशत का धान बिकता है। वहां पर जिस खसरा नंबर पर स्कूल बना हुआ है, वहां व्यापारी खेती दिखा रहे हैं। हमारा किसान तबाह हो रहा है। व्यापारी किसानों के नाम पर सस्ते भाव में खरीदते हैं और महंगे भाव बेचते हैं। फिर भी है कहते हैं एमएसपी है, एमएसपी थी और एमएसपी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने कह दिया है सरकार नहीं थीं, सरकार है पर आगे नहीं रहेगी। अगर इस आंदोलन में कोई बीच में आता तो एक ही बचेगा या तो सरकार बचेगी या किसान बचेगा। जीत किसानों की होगी जो किसानों के साथ गलत करेगा तो उसे बक्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed