फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,The road from Kanonda to Jonti turned into potholes

कानोन्दा से जोन्ती जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील

Sat, 14 Aug 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,The road from Kanonda to Jonti turned into potholes
जर्जर हुआ कानोन्दा-जोन्ती रोड। - फोटो : Bahadurgarh
उपमंडल के गांव कानोन्दा से जोन्ती की तरफ दिल्ली में जाने वाला रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां से इलाके के गांव दिल्ली से जुड़ते हैं। ग्रामीणों ने सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, किसान आंदोलन के कारण जब से टीकरी बॉर्डर सील किया गया है, तभी से हर रोज सैकड़ों वाहन यहां से दिल्ली की तरफ जाते-आते हैं। दूसरे राज्यों के लिए वाहन चालकों को इस रास्ते का प्रयोग करना पड़ता है। जबकि यह रोड दिल्ली के जोन्ती और हरियाणा के कानोन्दा गांव को जोड़ने के लिए बनाया गया था। यानी भारी वाहनों का भार सहने की क्षमता इस सड़क में नहीं थी। अब वाहनों की भीड़ और भारी वाहनों के भार से यह रोड बिल्कुल टूट गया है। आज इस रोड की यह दशा हो गई है इस पर ठीक से पैदल भी नहीं चला जा सकता।
विज्ञापन

दलित महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र लूखड़ ने बताया कि सुबह के टाइम में इस रोड पर गांव के बुजुर्ग व्यक्ति व बच्चे सैर के लिए जाया करते परंतु अब इस रूट पर वाहनों के अलावा रोड पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सुबह के समय पुलिस व फौज में भर्ती होने के इच्छुक युवा लड़के लड़कियां फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी इसी रोड पर करते थे। मगर आज यह है रोड बदहाली के आंसू बहा रहा है। लूखड़ और अन्य ग्रामीणों सुरेश कुमार, जगबीर फौजी, सत्यवीर सिंह, सत्ते प्रधान, मनजीत सिंह, प्रवीण कुमार, भारती सिंह ने इस सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed