फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,The police reached the information of the murder, got the woman's body removed from the pyre

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से निकलवाया महिला का शव

Sun, 22 Aug 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,The police reached the information of the murder, got the woman's body removed from the pyre
सामान्य अस्पताल में महिला का शव लेकर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
एमपी माजरा गांव में शनिवार की शाम को एक महिला की मौत के बाद शव का दाह संस्कार किया जा रहा था। पुलिस को किसी ने सूचना दे दी की महिला की पीट पीटकर हत्या करने के बाद उसका दाह संस्कार किया जा रहा है। हत्या की सूचना के आधार पर बेरी पुलिस श्मशान घाट पहुंची और शव को चिता से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने दमकल केंद्र की गाड़ी को मौके पर बुलाया। दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव करके चिता की आग को बुझाकर शव का बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी सुबूत जुटाने के लिए बुलवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमपी माजरा गांव में सुमन पत्नी नवीन की उसके ससुरालवालों ने बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और जांच करने के लिए एमपी माजरा पहुंची तो महिला के शव को दाह संस्कार करने के लिए परिजन अन्य ग्रामीणों की मदद से श्मशान घाट लेकर जा चुके थे। पुलिस श्मशान घाट पहुंची तो चिता को अग्नि दी जा चुकी थी। पुलिस ने शव को चिता से निकालने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर बुलाई और पानी डलवाकर आग बुझवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नवीन कुछ समय पहले लव मैरिज करके सुमन को गांव लेकर आया था। पुलिस को पता चला था कि महिला पंजाब के तूती माजरा गांव की रहने वाली है। जब पंजाब पुलिस से संपर्क कर पता करवाया गया तो महिला वहां की भी नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की पिछली शादी इस्माइला गांव में हुई थी। वहां इसके दो बच्चे भी हैं। यहां से भी महिला का कहां की थी, यह पता नहीं चला पाया है।

पुलिस महिला के मायके का पता लगाने का प्रयास कर रही है। काफी प्रयास किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इसके परिजनों का पता चलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया है।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।

एमपी माजरा गांव में जलती महिला की चिता। संवाद

एमपी माजरा गांव में जलती महिला की चिता। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed