{"_id":"60ff19ec8ebc3e580368e352","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-the-peasant-movement-showed-the-country-s-working-people-the-way-to-fight-mann-bahadurgarh-news-rtk6190509126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन ने देश के मेहनतकशों को लड़ने का रास्ता दिखाया : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन ने देश के मेहनतकशों को लड़ने का रास्ता दिखाया : मान
विज्ञापन
नयागांव चौक के पास हुई भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की सभा में यूनियन के सचिव शिंगारा सिंह मान ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड से लेकर देश के सभी राज्यों व दूसरे देशों में किसान-मजदूरों ने सभी लोगों को झकझोर दिया है और भारत के मजदूरों को लड़ने का रास्ता दिखाया है।
मान ने कहा कि पिछले 73 साल के इतिहास में एक अनोखे प्रकार की शुरुआत हुई है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर संयुक्त मोर्चा की किसान संसद के सत्र के बगल में केरल के 20 सांसद बैठ गए और पूरी कार्यवाही को ध्यान से सुना। यह किसान संघर्ष की एक बड़ी उपलब्धि है। हरियाणा किसान संघर्ष समिति के नेता विकास सीसर ने कहा कि पिछले महीने हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हिसार जिले में कोरोना के नाम पर अस्पताल का उद्घाटन करने के बहाने आने की कोशिश की थी। जब किसानों ने उनका विरोध किया तो पुलिस प्रशासन ने करीब 150 किसानों को झूठे आरोप में जेल में बंद कर दिया तो किसानों ने थाने के सामने धरना दिया और किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में एकजुट हुए किसानों के दबाव के कारण सरकार को झूठे पर्चे रद्द करने की मांग को स्वीकार करना पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा की सोमवार को जंतर-मंतर पर हुई किसान संसद में महिलाओं के विशेष सत्र के आयोजन का पटियाला जिले की महिला नेता गुरप्रीत कौर बरस ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का मनोबल और भी बढ़ेगा। मोर्चा में उनकी भागीदारी ज्यादा होगी। कार्यक्रम में गुरभेज सिंह रोहीवाला, दरबारा सिंह छाजला, हरबंस सिंह कोटली व कुलदीप सिंह ने भी अपने विचर व्यक्त किए।