{"_id":"60f876848ebc3e394a4be6e4","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-the-condition-of-yakubpur-health-center-is-dilapidated-water-dripping-from-the-roof-bahadurgarh-news-rtk618513646","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूबपुर स्वास्थ्य केंद्र की हालत जर्जर, छत से टपक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूबपुर स्वास्थ्य केंद्र की हालत जर्जर, छत से टपक रहा पानी
विज्ञापन
याकूबपुर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन की हालत दयनीय बनी है। कमरों में छत से बारिश का पानी टपक रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी डर के साये में रोगियों का इलाज करने के लिए मजबूर हैं।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विभाग के आला अधिकारियों से भवन की मरम्मत करवाएं जाने की मांग की है। गांव के स्वास्थ्य केंद्र में आसपास गांव के रोगी भी इलाज करवाने के लिए आते हैं। रोगियों की जांच के लिए केंद्र में दो एमपीएचडब्ल्यू और एक स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त है। तीनों कर्मचारी बारिश होते ही कमरों से बाहर निकल जाते हैं, जबकि बारिश के बाद घंटों तक कमरों में भरे पानी को बाहर निकालने में जुट जाते हैं। भवन के कमरों की हालत जर्जर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बारिश का पानी छत से टपककर कमरों के अंदर भर जाता है।
पानी के टपकने से दवाईयां और विभाग का रिकार्ड खराब हो रहा है। इसके अतिरिक्त फर्नीचर पर भी पानी की मार पड़ रही है। रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में बारिश के दिनों में स्वास्थ्य कर्मचारियों और रोगियों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने पहले भी ग्राम पंचायत सहित विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया था मगर अब बारिश शुरू होने से उनकी समस्या बढ़ गई है। ऐसे में उन्होंने अब लिखित में स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत को स्थित से अवगत करा दिया है ताकि उन्हें परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र याकूबपुर के भवन में आई खराबियों की जांच करवाई जाएगी और इसके समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखा जाएगा।
- डॉ. जितेंद्र, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, बादली।