फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Relief from sultry heat due to rain, 102 mm of rain in Beri

झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, बेरी में 102 एमएम बारिश

Thu, 29 Jul 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Relief from sultry heat due to rain, 102 mm of rain in Beri
आसमान में छाए बादल बेरी में दोपहर बाद झमाझम बरसे। बारिश होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बेरी में 102 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश शुरू होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

लोगों ने गलियों व छतों पर जाकर बारिश का लुत्फ उठाया। बारिश होने से शहर में कई जगहों पर पानी भर गया। पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बेरी की देवी मंदिर वाली गली, शिव चौक, बस स्टैंड, रहमाणी गंज, अनाज मंडी बेरी, दुजाना चौक, वार्ड न. 6, कन्या स्कूल, हर्बल पार्क आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में भरा पानी
पिछले दिनों हुई बारिश से राजकीय मॉडल सीनियर सेेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड व अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति हो गई थी। वह पानी अभी तक निकला ही ही था बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक झमाझम बारिश होने से स्कूल के बरामदे में पानी पहुंच गया है। इससे बच्चों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन स्कूल के प्राचार्य कुलदीप का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग को पानी निकासी के लिए पत्र लिखा हुआ। वहीं, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ का कहना है कि स्कूल की तरफ से पानी निकासी के लिए लिखित में कोई पत्र रिसीव नहीं हुआ है। इस लापरवाही का सामना स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed