फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Radio song of Women's Helpline 181 launched

महिला हेल्पलाइन 181 का रेडियो गीत किया लॉन्च

Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Radio song of Women's Helpline 181 launched
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने महिला हेल्पलाइन पर रेडियो गीत का शुभारंभ किया। उन्होंने 181 हेल्पलाइन के पोस्टर का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

ढांडा ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 की शुरुआत 3 दिसंबर 2018 को की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं की सहायता के लिए एक फोन नंबर 24 घंटे उपलब्ध कराना था। इस कार्यक्रम के तहत महिला हेल्पलाइन का स्टाफ फोन करने वाली महिला के साथ तब तक फोन पर रहता है, जब तक महिला तक मदद नहीं पहुंच जाती और उसकी समस्या का निदान नहीं हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन की जरूरत को समझते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च 2021 को एक व्हाट्सएप नंबर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरू किया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक रेडियो गीत इस बार स्वतंत्रता दिवस पर झज्जर से लॉन्च किया गया है। इसको करनाल, दिल्ली, पटियाला व चंडीगढ़ समेत कई सरकारी एवं निजी रेडियो स्टेशन पर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed