फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Purvanchal family will play an important role in the election of NP: Mahabal Mishra

नप के चुनाव में पूर्वांचल परिवार की रहेगी अहम भूमिका : महाबल मिश्रा

Mon, 02 Aug 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Purvanchal family will play an important role in the election of NP: Mahabal Mishra
भाईचारा सम्मेलन में पूर्व सांसद महाबल मिश्रा का सम्मान करते प्रदीप सिन्हा व अन्य। - फोटो : Bahadurgarh
राष्ट्रीय पूर्वांचल परिवार ने रविवार को शहर की एक वाटिका में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवप्रसाद गुप्ता ने की और मंच संचालन अनिल यादव ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मौजूद पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली व हरियाणा के विकास में बड़ा योगदान रहा है। हम एकजुटता व भाईचारे के साथ रहकर मिसाल पेश कर रहे हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख, संस्कृति, संस्कार, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में हम बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नगर परिषद के आगामी चुनाव में पूर्वांचल परिवार की अहम भूमिका रहेगी। पूर्वांचल परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में तन-मन-धन से मदद करेंगे। ताकि विकास कार्यों, रोजगार व मूलभूत सुविधाओं के लिए अपनी जिम्मेवारी निभा सकें।
विज्ञापन

मिश्रा का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर राष्ट्रीय पूर्वांचल परिवार के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा व उनके साथियों ने पगड़ी बांधकर और फूलों का बड़ा हार पहनाकर स्वागत किया। प्रदीप सिन्हा ने कहा कि पूर्व सांसद महाबल मिश्रा हमारे परिवार के सदस्य है और हमेशा से ही पूर्वांचल परिवार की मदद करते रहते हैं। इस अवसर पर शिवप्रसाद गुप्ता, अनिल यादव, ललन चौधरी, कृष्णकांत सिंह, सतेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामू प्रजापति, राजेश गुप्ता, रामकुमार, डॉ. मेहुल तिवारी, प्रधान भगवती, प्रमोद तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, अरविंद वर्मा, अजय दुबे, राजेश यादव, मनोज सिंह, कृष्णा मिश्रा, नित्यानंद झा, मुकेश तिवारी, उमा शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed