फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Party ready to welcome those who left INLD out of anger: Chautala

नाराज होकर इनेलो छोड़ने वालों के स्वागत के लिए पार्टी तैयार : चौटाला

Thu, 22 Jul 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Party ready to welcome those who left INLD out of anger: Chautala
टीकरी बॉर्डर के निकट किसानों को संबोधित करते पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : Bahadurgarh
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बुधवार को टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए किसानों के पड़ाव में पहुंचे। नए बस स्टैंड के पास आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा किसी से द्वेष नहीं है। नाराज हुए सभी लोग पार्टी में वापस शामिल होंगे और हम उनका स्वागत करेंगे। कहा कि गठबंधन नहीं चलेगा और केवल प्रदेश ही नहीं, देश में भी मध्यावधि चुनाव होंगे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि ये सरकार नहीं लुटेरों का गिरोह है। जनता जब बगावत पर होती है तो परिस्थितियां बदल जाती हैं। गलत नीयत से बनाई गई सरकार कभी नहीं चल सकती। मध्यावधि चुनाव निश्चित रूप से होंगे। उन्होंने कहा कि हमने अतीत में काम किए हैं और भविष्य में भी अच्छे काम करेंगे। किसान के हाथ में सत्ता आएगी तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। किसान खुशहाल तो देश खुशहाल होता है। किसानों से कहा कि डटे रहो, जीत आपकी होगी। भाजपा की सरकार किसान विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को कहा कि इनेलो का हर कार्यकर्ता देश के हर किसान के साथ खड़ा है। यह लड़ाई केवल किसानों और मजदूरों की नहीं है बल्कि पूरे देश की है और पूरी दुनिया की निगाहें किसान आंदोलन पर है। सरकार को तीनों कृषि कानून रद्द करने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसानों के ऊपर जबरदस्ती ये तीनों कानून थोपना चाहती है। सरकार के ये तीन कानून किसानों के लिए सही साबित नहीं होंगे, ये कानून किसान को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से किसानों के साथ रहे हैं और रहेंगे। चौ. देवीलाल ने हमेशा किसानों की भलाई के लिए कार्य किए थे और इनेलो पार्टी उनके पद चिह्नों पर चलते हुए उनके सपने को साकार कर कर रही है।

सुनैना चौटाला ने भी किया संबोधित
इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यह सरकार कार्पोरेट घरानों के फायदे वाली नीतियां बनाकर केवल उन्हें ही लाभ पहुंचाना चाहती है। किसानों की फसल को समय पर नहीं खरीदा जाता, अगर किसी किसान की फसल खरीद कर भी ली जाती है तो उसके पैसे उसे समय पर नहीं मिल पाते। ऐसे में किसानों को काफी परेशान होना पड़ता है। सभा को इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, पूर्व विधायक रामकवार सैनी, बादली से पूर्व विधायक नरेश शर्मा, आईएसओ के धर्मेंद्र हुड्डा, पंजाब की कलाकार सोनिया मान, भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सरदार गुरदेव सिंह, विनोद कंबोज आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed