{"_id":"61142f108ebc3e2a3c61f046","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-navodaya-vidyalaya-s-entrance-examination-in-class-vi-held-at-14-centers-jhjhar-news-rtk6206984144","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 केंद्रों पर हुई नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 केंद्रों पर हुई नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश की परीक्षा
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की परीक्षा देते बच्चे। संवाद
- फोटो : Jhjhar
नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा शांति पूर्ण माहौल के बीच हुई। नवोदय विद्यालय किलोई के प्राचार्य राज रतन तिवारी व शिक्षा विभाग से नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें से बहादुरगढ़ और झज्जर खंड में 4-4 व बेरी, मातनहेल, साल्हावास में 2-2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 2883 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी। करीब तीस प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा संचालन के विषय में बताया गया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अबकी बार एक कमरे में केवल 12 विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठाए गए। परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले सभी परीक्षा केन्द्रों का सैनिटाइज किया गया था। सभी परीक्षार्थी भी मास्क लगाकर ही परीक्षा भवन में बैठे। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम से परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोहपर बाद 1:30 बजे तक आयोजित की गई।
- खंड अनुसार बनाए गए परीक्षा केंद्र
बहादुरगढ़
1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परनाला।
2. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,बहादुरगढ़।
3. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगढ़ ।
4. राजकीय उच्च विद्यालय, बालोर ।
खंड झज्जर
1. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर ।
2. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर।
3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादरी तोए।
4. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,सिलानी ।
खंड बेरी :
1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेरी ।
2. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,बेरी।
खंड मातनहेल
1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातनहेल।
2. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातनहेल।
खंड साल्हावास
1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साल्हावास ।
2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अम्बोली।