फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,My Chore Bajrang did wonders in the Olympics

म्हारे छोरे बजरंग न ओलंपिक मै कर दिया कमाल

Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,My Chore Bajrang did wonders in the Olympics
बजरंग पूनिया की जीत पर गांव खुडन में मिठाई बांटकर खुशी मनाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jhjhar
म्हारे छोरे बजरंग न ओलंपिक मै कर दिया कमाल...। इस मेडल की चमक तो पहले के मेेडलां तै ज्यादा सै। एक बार फेर भारत के इस लाल ने विश्व पटल पर तिरंगा लहराकर उसकी आन बान शान को कायम रखा है। यह बातें पहलवान बजरंग पूनिया के गांव खुडन के ग्रामीण कह रहे हैं।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को कुश्ती में 65 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में डाला है। इसके बाद उनके गांव खुडन के ग्रामीण खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। पदक जीतने के बाद से गांव में जश्न का माहौल चल रहा है कहीं मिठाईयां बढ़ रही है तो कहीं आतिशबाजी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरंग पूनिया के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। बजरंग पूनिया के अखाड़े में पहलवानों ने आतिशबाजी कर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए खुशी का इजहार किया। वहीं, ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बजरंग अगली बार देश की झोली में डालेगा स्वर्ण पदक
गांव के सरपंच विनोद कुमार व पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन प्रदीप पूनिया का कहना है कि गांव में इससे बड़ी उपलब्धि और कोई नहीं हो सकती। देश के लिए आज सबसे बड़ी खुशी का दिन है। इस बार बजरंग ने कांस्य पदक जीता है तो अगली बार वह स्वर्ण पदक जीतकर देश की झोली में डालेगा। ग्रामीणों ने सोनीपत में रह रहे बजरंग पूनिया के परिवार को भी बधाई दी और कहा है कि गांव में पहुंचने पर पहलवान बजरंग पूनिया के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया जिस दिन स्वदेश लौटेंगे उस दिन दिल्ली हवाई अड्डे से ही स्वागत करते हुए उसे घर तक लेकर आएंगे। ग्रामीण होशियार सिंह, मनजीत ठेकेदार, रणबीर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री की तरफ से गांव में इंडौर स्टेडियम का निर्माण करने की घोषणा का भी स्वागत किया और बजरंग पहलवान को नौकरी व ढाई करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित करने की घोषणा पर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने दी बधाई
65 किलोग्राम की फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीतने के बाद झज्जर के डीसी श्याम लाल पूनिया ने रेसलर बजरंग पूनिया के उल्लेखनीय प्रदर्शन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले को बजरंग पूनिया ने गौरवान्वित किया है।

बजरंग पूनिया के अखाड़े में आतिशबाजी करते पहलवान व ग्रामीण। संवाद

बजरंग पूनिया के अखाड़े में आतिशबाजी करते पहलवान व ग्रामीण। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed