फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Lawyers' seats were lying vacant, hospital staff did the work wearing black badges

वकीलों की सीटें पड़ी रही खाली, अस्पताल के स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर किया काम

Sat, 07 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Lawyers' seats were lying vacant, hospital staff did the work wearing black badges
पिछले सप्ताह शनिवार को सामान्य अस्पताल में अपने परिचित से मिलने गए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सोलंकी व आपातकालीन विभाग में कार्यरत चिकित्सक के बीच चल रहे दुर्व्यवहार के मामले को लेकर शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। दिनभर अधिवक्ताओं की सीटें खाली पड़ी रही।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। हालांकि इस मामले में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार तक मामला सुलझाए जाने का एसपी की तरफ से आश्वासन दिया हुआ है। अगर उसके बाद भी मामला नहीं सुलझा तो दोनों पक्षों की तरफ से आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करवाने की मांग व चिकित्सक और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन हड़ताल पर चल रही है। वहीं, डॉ. निशा डाबर के खिलाफ अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो प्रदेश भर में हड़ताल करने की चेतावनी चिकित्सकों की तरफ से दी जा चुकी है। जबकि चिकित्सकों की एसोसिएशन ने प्रदेश स्तर पर भी गृहमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तक बार एसोसिएशन की हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। इसके बाद होने वाली हाउस की बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा।
- विनित बेनीवाल, सचिव, बार एसो. झज्जर।
प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन की तरफ से गृह मंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है। अगर चिकित्सक के खिलाफ पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्रवाई की गई तो पूरे प्रदेश में हड़ताल कर दी जाएगी।
- डॉ. ममता, प्रधान, चिकित्सक एसो. झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed