फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Kargil Vijay Diwas: Salute to the martyrs on 22nd anniversary

कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर किया शहीदों को नमन

Tue, 27 Jul 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Kargil Vijay Diwas: Salute to the martyrs on 22nd anniversary
कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर देश की रक्षा करते हुए कारगिल में शहीद हुए सभी वीर योद्धाओं को जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डीसी ने शहर के बाल भवन परिसर में स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया।
विज्ञापन

साथ ही कारगिल युद्ध में शहीद हुए रणबांकुरों की वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए जिला सैनिक बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी पूनिया ने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिए जाने का विश्वास दिलाया। कारगिल शहीद स्मारक पर डीसी ने एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम रेणुका नांदल व जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव मेजर आरके शर्मा ने युद्ध वीरांगनाओं के साथ अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि शहीद सैनिकों की कुर्बानी की बदौलत आज का दिन देश के सैन्य इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। कारगिल युद्ध में झज्जर जिले के 11 वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर सभी जिला वासियों को गर्व और गौरव की अनुभूति करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने बाल भवन स्थित कारगिल युद्ध स्मारक के सुंदरीकरण व सुधारीकरण की दिशा में कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ओम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
डीसी ने आपरेशन विजय-1999 में शहादत देने वाले गांव देशलपुर के हवलदार जयप्रकाश की युद्ध वीरांगना कमलेश देवी, गांव निलौठी निवासी नायक श्याम सिंह की वीरांगना राजबाला, गांव सुबाना निवासी शहीद ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह की वीरांगना मोंटी देवी, गांव जटवाड़ा के शहीद लायक राम की वीरांगना तारा देवी, गांव सौलधा निवासी नायब रामफल की वीरांगना अनीता देवी, गांव झांसवा के लांस नायक राजेश कुमार की वीरांगना मुन्नी देवी व गांव ढाकला के सिपाही धर्मबीर सिंह की वीरांगना विद्या देवी को कारगिल विजय दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से सम्मान दिया गया। वहीं, गांव जैतपुर निवासी शहीद सिग्नलमैन विनोद कुमार, गांव खुंगाई निवासी हवलदार हरिओम, जाखौदा गांव के शहीद सहायक कमांडेंट आजाद सिंह व बराही गांव निवासी कैप्टन अमित वर्मा को नमन करते हुए युवा शक्ति को देशभक्ति से सराबोर हो जीवन में नए लक्ष्य व नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed