फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Hopes expressed anger over cut in honorarium

मानदेय में कटौती पर आशाओं ने जताया रोष

Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Hopes expressed anger over cut in honorarium
आशा वर्कर यूनियन ब्लॉक बहादुरगढ़ की मीटिंग देवीलाल पार्क में अनीता की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में उपस्थित सभी आशा वर्कर्स ने सरकार की नीतियों के प्रति विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान प्रवेश व सचिव अनीता ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आशा वर्कर्स के साथ दोगला व्यवहार कर रही है। कोरोना महामारी में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम कर रही आशा वर्कर्स का कोरोना महामारी का मानदेय जुलाई महीने से बंद कर दिया गया है। बढ़ती महंगाई के साथ मानदेय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए परंतु सरकार कटौती कर रही है। प्रवेश ने कहा कि जिला प्रशासन आशा वर्कर्स के मानदेय की अदायगी की जानकारी भी आशा वर्कर्स को नहीं दे रहा। लंबे समय से झज्जर में आशा वर्कर्स के मानदेय का हिसाब किताब लिखित में पीएचसी वाइज आशाओं को बताया जाना चाहिए। यह पीएचसी स्तर पर अधिकारियों की अनदेखी है। कई पीएचसी अधिकारियों ने कोरोना महामारी के टीकाकरण के टारगेट को पूरा न होने के गुस्से में आशा वर्कर के मानदेय रोके हैं। जो कि अमानवीय कार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अनेक समस्याओं का सामना कर रही आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग के इस रवैये से परेशान हैं। इससे परेशान होकर आशा वर्कर्स ने आंदोलन का निर्णय लिया है। सीटू के आह्वान पर 9 अगस्त को तमाम आशा वर्कर आंदोलन करेंगी। जिला प्रधान कविता, उप प्रधान पूनम डाबोदा, सीटू उप प्रधान मुकेश मोरखी, सीटू नेता दिनेश रंगा, मीनाक्षी रानी, सुदेश व अनीता आदि ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed