फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Four drum diesel theft by puncturing HPCL's pipeline

एचपीसीएल की पाइप लाइन को पंचर कर चार ड्रम डीजल चोरी

Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Four drum diesel theft by puncturing HPCL's pipeline
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की मुंद्रा-दिल्ली डीजल पाइप लाइन को पंचर कर भारी मात्रा में डीजल चोरी का मंसूबा नाकाम हो गया। तेल चोरी करने वाले गिरोह ने गुरुग्राम और झज्जर जिले की सीमा से गुजर रही पाइप लाइन में गांव लुहारी के पास पंचर कर दिया। बदमाशों ने चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर डीजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन में ढाई इंच का वॉल्व लगा दिया और इसमें पाइप लगाकर तेल चोरी करने लगे। हालांकि पाइप लाइन में छेड़छाड़ होते ही रेवाड़ी कंट्रोल रूम में हूटर बज गया। जिसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर व गश्त टीम कुछ समय पश्चात मौके पर पहुंच गई। इस दौरान तेल चोर गिरोह के गुर्गे भाग निकले। इस दौरान पाइपलाइन को पंचर कर लगाए गए वाल्व से 50-50 लीटर के तीन ड्रम तेल के भरे व 5 खाली ड्रम तथा होज पाइप लाइन मौके पर मिले।
विज्ञापन

डीएसपी झज्जर नरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को एचपीसीएल तेल पाइपलाइन के सुपरवाइजर महेंद्र सिंह ने शिकायत देते हुए बताया कि दो-तीन अगस्त की रात को एचपीसीएल रेवाड़ी कंट्रोल रूम में तेल पाइपलाइन के साथ छेड़छाड़ होने का अलार्म बजा। जिसके बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर विरेंद्र, सुरक्षाकर्मी रामचंद्र तेल पाइप लाइन की गश्त पहुंचे । टीम को गांव लोहारी के नजदीक गड्ढ़ा खोदकर पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल रिसता मिला। जिसके बाद टीम ने थाना माछरौली में इस संबंध में शिकायत की। वहीं, टीम ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। एचपीसीएल के अधिकारियों ने रात में घटना की सूचना एसपी राजेश दुग्गल को दी। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सुबह गांव लोहारी के नजदीक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्हाेंने थाना प्रबंधक माछरौली उप निरीक्षक रामजश तथा अपराध जांच शाखा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed