{"_id":"612159188ebc3e79e65fee12","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-five-days-left-for-admission-application-jhjhar-news-rtk6216027165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के आवेदन के लिए पांच दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के आवेदन के लिए पांच दिन शेष
विज्ञापन
कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। जिस प्रकार से आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है, उसी प्रकार आवेदनों की संख्या भी बढ़ने लगी है। 26 अगस्त ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। शनिवार को वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दूसरे दिन नेहरू कॉलेज में दोपहर तक विभिन्न कक्षाओं के 15 फार्म वेरिफिकेशन के लिए प्राप्त हुए, लेकिन उसके बाद कोई फार्म प्राप्त नहीं हुआ।
राजकीय महाविद्यालय झज्जर में स्नातक कक्षाओं की 1180 सीटों के लिए अब तक 508 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 295, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 37, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 101, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 24, बीबीए की 80 सीटों के लिए 17 तथा बीसीए की 80 सीटों के लिए 34 आवेदन किए गए हैं।
यदि पूरे राज्य की बात करें तो अब तक बीए के सर्वाधिक 107694, बीकॉम के 26275, बीएससी नॉन मेडिकल के 19174, बीसीए के 7954, बीएससी मेडिकल के 5342, बीबीए के 4160, बीकॉम आनर्स के 3657 और शेष आवेदन विभिन्न बीए ऑनर्स व बीएससी ऑनर्स के हैं।
विज्ञापन
13 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग होगी
कॉलेजों की सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए 13 सितंबर से ही एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा। ओपन काउंसिलिंग में कोरोना महामारी के कारण कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी। वहीं पहली मेरिट लिस्ट दो अगस्त को आएगी।
जो विद्यार्थी हरियाणा के निवासी हैं उनका परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, मैट्रिक और बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट की कॉपी, मूल चरित्र प्रमाण पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए उस कैटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र आवश्यक है।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू महाविद्यालय, झज्जर।