फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Every section of the district will become a sanitation guard: DC

जिले का हर वर्ग बनेगा स्वच्छता प्रहरी : डीसी

Sat, 25 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Every section of the district will become a sanitation guard: DC
जिला स्वच्छता की डगर पर आगे बढ़ते हुए एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक स्वच्छ झज्जर मुहिम के तहत सुंदरीकरण व स्वच्छता में भागीदार बनने जा रहा है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर स्वच्छ झज्जर मुहिम में जिले के 264 गांव, चार नगर निकाय क्षेत्र सहित जिले के सभी औद्योगिक, धार्मिक व सरकारी स्थलों में एक माह के अंतराल में हर वर्ग स्वच्छता बनाए रखते हुए सुखद व स्वच्छ माहौल की परिकल्पना को मूर्त रूप देगा। यह जानकारी डीसी श्याम लाल पूनिया ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वच्छ झज्जर अभियान को लेकर तैयार रूपरेखा की समीक्षा करने के दौरान दी। उन्होंने स्वच्छता शपथ दिलाते हुए सभी को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
यह रहेगा अभियान का शेड्यूल
स्वच्छ झज्जर मुहिम के तहत जिला नगर आयुक्त एवं सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक ने बताया कि स्वच्छ झज्जर का शेड्यूल के अनुसार एक अक्तूबर को जहां पूरे जिला में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन से मुहिम शुरू होगी। 2 अक्तूबर को नेहरू युवा केंद्र व एनएसएस इकाई की ओर से प्लॉगिंग रन अर्थात जोगिंग करते हुए कूड़ा करकट का उठान किया जाएगा। तीन को औद्योगिक क्षेत्र में सफाई अभियान औद्योगिक इकाइयों के साथ मिलकर चलाया जाएगा। 4 व 5 अक्तूबर को जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर संबंधित धार्मिक इकाईयों के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। 6 व 7 अक्तूबर को खिलाड़ियों की ओर से अपने खेल क्षेत्र में सफाई कार्य किया जाएगा। 8 व 9 अक्तूबर को रेलवे कर्मचारियों की ओर से रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन और रेलवे आवासीय कॉलोनी में सफाई कार्य स्वयं करते हुए स्वच्छता अपनाई जाएगी। 10 अक्तूबर को शिक्षक वर्ग, पुलिस विभाग के साथ ही मीडिया से संबंधित प्रतिनिधि अपने कार्य क्षेत्र में सफाई अभियान चलाते हुए स्वच्छ झज्जर मुहिम को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त प्रदीप कौशिक ने बताया कि 11 व 12 अक्तूबर को स्वच्छ झज्जर मुहिम में जिला में स्थित राजनीतिक पार्टी के कार्यालयों व पंचायती राज संस्थानों के कार्यालयों में सफाई कार्य किया जाएगा। 12 व 14 अक्तूबर को स्वयं सेवी संगठनों व सामाजिक संगठनों की ओर से मुहिम में आहुति डाली जाएगी। 16 व 17 अक्तूबर को जिला के सभी राजकीय भवनों में सफाई कार्य होगा। 18 व 19 अक्तूबर को व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों में सफाई कार्य करेंगे। 20 व 21 अक्तूबर को महिला मंडल समूहों की ओर से अपने अधिकार क्षेत्र में सफाई कार्य किया जाएगा। 23 अक्तूबर को वन विभाग के सभी कार्यालयों व आवासीय भवनों में सफाई कार्य किया जाएगा। 24 को फिल्म व टीवी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा, 27 व 28 को टेलीकॉम व पोस्टल कार्यालयों में, 29 व 30 अक्तूबर को सभी सरकारी कार्यालयों में व 31 अक्तूबर को नेहरू युवा केंद्र संगठनों, एनएसएस व अन्य कार्यालयों में सफाई अभियान पूरी सजगता के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बैठक में एडीसी जगनिवास, डीएमसी प्रदीप कौशिक, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, एसडीएम बहादुरगढ़ भूपेंद्र सिंह, एसडीएम बादली विशाल कुमार व डीएसपी नरेश कुमार सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed