फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Environment lovers started Jungle-4

पर्यावरण प्रेमियों ने की जंगल-4 की शुरुआत

Mon, 26 Jul 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Environment lovers started Jungle-4
मिनी जंगल-4 में जुटे पर्यावरण प्रेमी। - फोटो : Bahadurgarh
शहर के पर्यावरण प्रेमी युवाओं ने रविवार को चौथा मिनी जंगल विकसित करने की शुरुआत की। क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन द्वारा यह जंगल न्यायिक परिसर के साथ सड़क के साथ-साथ विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक जमीन में जंगल विकसित करने के लिए एसोसिएशन ने पहले दिन वैश्य बीएड कॉलेज और समाजसेवी जितेंद्र यादव के साथ मिलकर काफी संख्या में पौधे लगाए। क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे मिनी जंगल विकसित करने के लिए तरु तरंग अभियान चला रही।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में वैश्य बीएड कॉलेज की छात्राएं व शिक्षिकाएं शामिल हुईं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, वाईआरसी काउंसलर, एनएसएस व वाईआरसी वालंटियर चेतना, गरिमा शर्मा, नेहा, कोमल, सोनम, आरती पांडे व अजय ने रविवार के पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने सेक्टर 10 के पास भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देने वाले नीम, पिलखन, पीपल, बड़ के अलावा औषधीय पौधे जामुन, नींबू, अमरूद, आंवला इत्यादि भी लगाए। जितेंद्र यादव का भी योगदान रहा। उन्होंने अपनी दादी स्वर्गीय नंदी देवी और दादा स्वर्गीय राव लाल सिंह याद में पौधरोपण अभियान में खास सहयोग दिया।
इस अवसर पर्यावरण प्रेमी डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि वृक्षों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण नहीं किया गया तो हमारी आने वाली पीढ़ियां शुद्ध वायु के लिए तरस जाएंगी। पूरी मानवता पर संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए हमें पर्यावरण के प्रति सचेत हो जाना चाहिए। युवाओं और बच्चों को सिखाने या पढ़ाने पर विशेष जोर देने की जरूरत है।

चौथे जंगल की शुरुआत से पहले एसोसिएशन सार्वजनिक जमीन में तीन मिनी जंगल विकसित कर चुकी है। जंगल-1 सेक्टर 13 में, जंगल-2 सेक्टर दो और जंगल-3 झज्जर रोड फ्लाईओवर के नीचे बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed