फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Do not kill daughters in the womb, do not know that the daughter is not in the womb, she is carrying a medal: Chief Minister

बेटियों को कोख में मत मारो, क्या पता कोख में बेटी नहीं, मेडल पल रहा हो : मुख्यमंत्री

Thu, 12 Aug 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Do not kill daughters in the womb, do not know that the daughter is not in the womb, she is carrying a medal: Chief Minister
छात्रा से संवाद करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेटियों को कोख में मत मारो, क्या पता कोख में बेटी नहीं, मेडल पल रहा हो। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। सीएम प्रदेश में लगाए जा रहे ऑक्सीवन की श्रृंखला में बुधवार को गांव खानपुर खुर्द में पांच एकड़ भूमि पर ‘लाडो की बगिया’ ऑक्सीवन के वर्चुअल शुभारंभ पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि तीज का पर्व हरियाली और खुशहाली लेकर आता है। इस अवसर पर करीब 500 लड़कियों व महिलाओं ने 500 पौधे लगाए, जिनकी देखभाल भी वे स्वयं करेंगी।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि पेड़ हमारे ‘प्राण वायु देवता’ हैं। राज्य में इस समय करीब 7 प्रतिशत क्षेत्र पर पेड़ लगे हैं, जिनको बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 3 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 75 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों की पेंशन का प्रावधान किया है, इनकी देखभाल करने वालों को 2500 रुपये प्रतिवर्ष देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही जो किसान अपने खेतों में पेड़ लगाएंगे उन्हें 10 हजार रुपये तीन वर्ष तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

134 गांवों के परिक्रमा मार्ग पर लगाएंगे पंचवटी : मनोहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिक्रमा मार्ग पर 134 गांव आते हैं, जिस पर पंचवटी अर्थात पांच प्रकार के पेड़ लगाएंगे। इनका संरक्षण एवं देखभाल वनमित्रों को सौंपा गया है। पौधों की उपलब्धता संबंधी जानकारी के लिए ‘हरियाणा वन प्रबंधन सूचना प्रणाली एप’ है। इसके साथ ही चार और हर्बल पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित किया जा रहा है औषधीय वन
सीएम ने बताया कि मोरनी क्षेत्र में करीब 5000 एकड़ भूमि पर औषधीय वन विकसित किया जा रहा है। गुरुग्राम व रेवाड़ी में फूलों की खेती की जा रही है तथा मुरथल में 116 एकड़ व यमुनानगर में 11 एकड़ भूमि पर फूलों की पैदावार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed