फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Bhindawas wetland included in Ramsar list

भिंडावास वेटलैंड रामसर सूची में शामिल

Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Bhindawas wetland included in Ramsar list
भिंडावास झील में मौजूद पक्षी। विज्ञप्ति - फोटो : Jhjhar
भिंडावास वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय महत्व की रामसर कन्वेंशन सूची में शामिल किया गया है। हाल ही में जारी सूची के अनुसार भारत के चार वेटलैंड इलाकों में दो हरियाणा और दो गुजरात के हैं। रामसर कन्वेंशन सूची में जिले की भिंडावास और गुरुग्राम की सुल्तानपुर झील शामिल हैं। डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ते कदम में जिला प्रशासन अपने दायित्व का निर्वहन करने में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा के भिंडावास और सुल्तानपुर झील सहित गुजरात के थोल व वाधवाना क्षेत्र को रामसर सूची में स्थान दिया गया है। डीसी ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भिंडावास वेटलैंड को स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक भारत में कुल 46 रामसर स्थल हैं, जिनमें झज्जर की भिंडावास झील शामिल हो गई है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वेटलैंड का अहम महत्व होता है। उन्होंने बताया कि रामसर स्थल में पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि रामसर सूची का उद्देश्य वेटलैंड के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना व बनाए रखना है, जो वैश्विक जैविक विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण, उनके प्रक्रियाओं के रखरखाव व लाभों के माध्यम से मानव जीवन के लिए अहम बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य मानव निर्मित वेटलैंड है। पक्षियों की करीब 250 से अधिक प्रजातियां इस अभ्यारण्य का उपयोग पूरे साल विश्राम स्थल के रूप में करती हैं। ऐसे में रामसर कन्वेंशन सूची में शामिल होने से भिंडावास झील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से प्रसन्नता व्यक्त की है कि भारत के चार और वेटलैंड को रामसर सूची में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed