{"_id":"60fc628f8ebc3edd3b3dcb80","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-badli-news-farmers-demand-to-raise-drain-8-lines-letter-written-to-cm-bahadurgarh-news-rtk6188365179","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने की ड्रेन-8 की पुश्तें ऊंची करने की मांग, सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने की ड्रेन-8 की पुश्तें ऊंची करने की मांग, सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
ड्रेन नंबर-8 की समय पर सफाई करवाने के साथ-साथ दोनों तरफ से पक्का करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। सौंधी, याकूबपुर और दादरी गांव के ग्रामीणों ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि प्रतिवर्ष बारिश के दिनों में हजारों एकड़ फसल खराब हो जाती है।
इससे क्षेत्र के किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसलिए ड्रेन की पुश्तें ऊंची और दोनों तरफ पक्का बंधा बनाया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दिनों में खेतों में पानी भराव की समस्या न हो सके। किसानों ने पत्र में बताया है कि ड्रेन नंबर-8 बारिश शुरू होते ही ओवरफ्लो हो जाती है। बार-बार खेतों में टूटने की घटनाएं हो जाती है। जहां गांवों का पानी ड्रेन में निकलना चाहिए, वहीं ड्रेन का पानी खेतों और गांव की ओर बहने लगता है। ड्रेन की ऊंचाई कम होने के चलते पानी खेतों में बहने लगता है।
ग्रामीण रमेश, सरूप, रामकुमार, दीपक, सोनू, कर्मबीर, अनिल, प्रदीप, अमित, दिलबाग, मीनू और राजबीर सहित तीनों गांवों की पंचायतों ने बताया कि गर्मी के दिनों में कुछ जगह ड्रेन को सिंचाई के लिए काट दिया जाता है, लेकिन बारिश के दिनों में उसी कट से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। किसानों का कहना है कि गर्मी और सर्दी के कटाव को देखते हुए ड्रेन को दोनों तरफ से ऊंचा किया जाना जरूरी है, ताकि बारिश के दिनों में किसानों को परेशानी न आए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा है कि पिछले कई वर्षों से किसानों को बारिश का लाभ नहीं मिल रहा। धान की फसल भी अधिक पानी के कारण खराब हो जाती है। बीज और दवाईयों पर मोटा खर्च होने के बावजूद उपज नहीं मिलती। ऐसे में सरकार को ड्रेन की पुश्तें ऊंची बनाकर किसानों को राहत पहुंचानी चाहिए। साथ ही किसानों ने बताया है कि विभाग की ओर से सफाई कार्य में भी लापरवाही बरती जाती है। इसकी एजेंसी से जांच करवाई जानी चाहिए।