{"_id":"610d84a08ebc3eaa086c1fe2","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-advocates-strike-will-continue-jhjhar-news-rtk620207011","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगा किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगा किया काम
विज्ञापन
बैठक करते बार एसो. के पदाधिकारी व कमेटी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजीत सोलंकी व सामान्य अस्पताल की डॉ. निशा डाबर की तरफ से एक दूसरे पर लगाए गए दुर्व्यवहार के मामला शुक्रवार तक नहीं सुलझ पाया है। जिला बार एसोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी अपनी-अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल मंगलवार तक निरंतर जारी रहेगी और उसके बाद अगर मामला नहीं सुलझा तो मंगलवार को बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि एसपी राजेश दुग्गल से मिला। एसपी ने मंगलवार तक प्रतिनिधिमंडल को मामला सुलझाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बार के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर मामले की जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे तक अगर मामला नहीं सुलझा तो हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में आगामी रणनीति क्या होगी वह तैयार की जाएगी।
पांचवें दिन भी जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी रही। इसके कारण आमजन के कामकाज भी प्रभावित रहे। वहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इनमें रोहतक, बहादुरगढ़, सोनीपत, भिवानी, खरखौदा, चरखी दादरी आदि एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे। बार एसोसिएशन के सचिव विनीत बेनीवाल ने बताया कि मंगलवार तक बार एसोसिएशन की हड़ताल निरंतर जारी रहेगी और उसके बाद होने वाली हाउस की बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों व सभी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर दूसरे दिन भी काम किया और डॉ. निशा डाबर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई अगर पुलिस की तरफ से की गई तो पूरे प्रदेश में हड़ताल करने की चेतावनी दी। चिकित्सकों की एसोसिएशन के प्रधान डॉ. ममता का कहना है कि अधिवक्ताओं के अनुचित दबाव में अगर पुलिस कोई कार्रवाई संबंधित डॉक्टर के खिलाफ करती है तो पूरे प्रदेश में हड़ताल की जाएगी। चिकित्सक व स्टाफ काले बिल्ले लगाकर काम कर रहा है। जिले की पीएचसी, सीएचसी व सामान्य अस्पतालों में कर्मचारियों व चिकित्सकों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।