फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,AC water in doctors' rooms falling on patients

मरीजों पर गिर रहा चिकित्सकों के कमरों में लगे एसी का पानी

Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,AC water in doctors' rooms falling on patients
एसी से गिरे पानी के कारण भीगा हुआ फर्श। - फोटो : Bahadurgarh
शहर के नागरिक अस्पताल में डाक्टरों के लिए ओपीडी रूम में एसी लगे हुए हैं और मरीजों को पंखे तक की हवा नसीब नहीं हो रही। हड्डी रोग विभाग में तो मरीजों पर एसी से निकलने वाला पानी टपकता रहता है। जहां मरीज लाइन में लगकर डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े होते हैं, वहां पानी गिरने से फिसलन बनी रहती है। इससे बुुजुर्गों व अन्य मरीजों के गिरकर चोटिल होने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के इस दौर में अस्पताल में भीड़भाड़ न बढ़ने देने के लिए डॉक्टर द्वारा मरीजों की जांच व परामर्श बाहर से देने की व्यवस्था चल रही है, लेकिन यह व्यवस्था अब मरीजों के लिए परेशानी का कारण भी बन रही है। उमसभरी गर्मी के चलते मरीज काफी देर तक लाइनों में टीन शेड के नीचे खड़े रहते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में लगती है। गर्भवती व अन्य महिलाओं के बैठने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से टीन शेड के नीचे कुर्सियां तो लगाई गई हैं, लेकिन करीब 40-50 फुट के एरिया में जो टीन शेड है वहां पंखे की व्यवस्था नहीं है। अपना नंबर आने के इंतजार में देर तक बैठी रहने वाली महिलाएं गर्मी से परेशान रहती हैं। उन्हें ओपीडी कार्ड से ही हवा झोंकते देखा जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल में आई महिलाओं ममता, कृष्णा व पूनम ने कहा कि बिजली संकट के दौर में भी डॉक्टर एसी चलाते हैं, लेकिन घंटों तक लाइन में खड़े रहने वाले मरीजों के लिए पंखों की भी व्यवस्था नहीं है। गर्मी में चक्कर आकर गिरने का डर रहता है। स्त्री रोग विभाग की ओपीडी के पास सड़क टूटी हुई है और गंदा पानी भरा रहता है। यहां से निकलने वाले वाहनों के कारण मरीजों को पानी के छींटे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ओपीडी के लिए आए मरीज जहां बैठे या खड़े रहते हैं, वहां जरूरत के हिसाब से पंखे लगवा दिए जाएंगे। लाइन में खड़े मरीजों पर एसी से निकलने वाला पानी गिरता है तो उसको बंद करवाया जाएगा।
- डॉ. सुमन कोहली, कार्यवाहक पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed