फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,A case of murder has been registered against the found woman husband of Dehra village of Punjab

पंजाब के बहरा गांव की मिली महिला पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Mon, 23 Aug 2021 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,A case of murder has been registered against the found woman husband of Dehra village of Punjab
एमपी माजरा गांव मेें शनिवार की शाम को एक महिला की मौत के बाद शव का दाह संस्कार किया जा रहा था। पुलिस ने शव को जलती चिता से निकलवाने के बाद उसके मायके का पता लगाने में सफलता मिल गई है। पुलिस ने रविवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस महिला के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। महिला की पहचान सुमन निवासी पंजाब के थाना राजपुरा क्षेत्र के बहरा गांव के रूप हुई है। पुलिस ने शव को रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखवाया है। वहीं, पुलिस ने मृतका के पति नवीन के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ये था मामला
बेरी पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि एमपी माजरा गांव में सुमन पत्नी नवीन की उसके ससुराल वालों ने पीटकर हत्या कर दी है और बिना पोस्टमार्टम करवाए दाह संस्कार किया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच करने के लिए गांव में पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का दा संस्कार किया जा चुका था। पुलिस ने दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाकर चिता की आग बुझवाकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के मायके में मामले की जानकारी दे दी है। फिलहाल मृतका के परिजन नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के झज्जर पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव को रोहतक पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने अपने स्तर पर महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed