फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,75th Independence Day Celebrations To Be Celebrated In Jahanara Bagh Stadium Tomorrow

जहांआरा बाग स्टेडियम में कल मनाया जाएगा 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Sat, 14 Aug 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,75th Independence Day Celebrations To Be Celebrated In Jahanara Bagh Stadium Tomorrow
स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jhjhar
75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम में मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ध्वजारोहण करेंगी और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जहांआरा बाग स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फूल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल व एडीसी जगनिवास ने फाइनल रिहर्सल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल व एडीसी जगनिवास के साथ एसडीएम शिखा व सीटीएम रेणुका नांदल सहित पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी नरेश कुमार की देखरेख में फाइनल रिहर्सल हुई। फाइनल रिहर्सल के दौरान डीएसपी नरेश कुमार ने परेड कमांडर की भूमिका अदा की। परेड में पुलिस पुरुष व महिला, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर व जूनियर विंग की टुकड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई सतबीर सिंह, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई मोनिका, हरियाणा होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एसआई नवीन चंदा, नेहरू कालेज से एनसीसी की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर आफिसर रजत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर की एनसीसी की टुकड़ी का नेतृत्व मोहित व स्काउट्स की टुकड़ी का नेतृत्व सुदीप व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर की गर्ल्स गाइड की टुकड़ी का नेतृत्व मीनाक्षी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा व डीसी श्याम लाल पूनिया युद्ध वीरांगनाओं व गेलेंट्री अवॉर्डी को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मप्रकाश राणा, आईपीआरओ दिनेश कुमार, डीएसओ ललिता मलिक, डीएसपी राहुल देव, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, डॉ. सुदर्शन पूनिया, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव शर्मा, रेडक्रास सचिव प्रदीप कुमार, नप ईओ अरूण नांदल व मा. महेंद्र सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रगान के साथ हुआ रिहर्सल का समापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुकुल झज्जर की ओर से योग का प्रदर्शन, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जिमनास्टिक, तक्षशिला विद्यापीठ बेरी, बीआर पब्लिक स्कूल दुजाना, एचआर ग्रीन फिल्ड स्कूल झज्जर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर व संस्कारम स्कूल खातीवास के विद्यार्थियों को जल शक्ति अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम थीम के आधार पर अपनी प्रस्तुति दी। संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ रिहर्सल का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed