फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,53 staff approved for 50 bed general hospital of Matanhel village

मातनहेल गांव के 50 बेड के सामान्य अस्पताल के लिए 53 का स्टाफ मंजूर

Sat, 31 Jul 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,53 staff approved for 50 bed general hospital of Matanhel village
मातनहेल गांव की पीएचसी को सामान्य अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद सरकार ने दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों सहित 53 कर्मचारियों के स्टाफ को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र के करीब 80 गांवों के लोगों के उनके गृह क्षेत्र में ही बेेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अधिकांश मरीजों को सुविधा नहीं मिलने के कारण नागरिक अस्पताल झज्जर या फिर पीजीआई रोहतक जाना पड़ता था। करीब दस करोड़ की लागत से झाड़ली थर्मल पावर प्लांट के सहयोग से भवन दो साल पहले बनाया गया था। भवन दिखने में तो बहुत सुंदर है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा था।
विज्ञापन

जिले को चौथा सामान्य अस्पताल बना मातनहेल में
मातनहेल गांव में पीएचसी को अब 50 बेड के सामान्य अस्पताल का दर्जा मिल चुका है। सीएसआर सोसायटी के माध्यम से प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण किया गया था। अब जिले में चार सामान्य अस्पताल हो गए हैं। बेरी, झज्जर, बहादुरगढ़ के अलावा चौथा सामान्य अस्पताल मातनहेल में बन गया है। इसके लिए पूर्व सैनिक संघ मातनहेल ने बैठक करके सरकार का आभार जताया है। कर्नल जय सिंह सुहाग, सूबेदार श्रद्धा नंद, कैप्टन धर्मपाल सुहाग, सूबेदार सत प्रकाश आदि ने सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्टाफ को मिली मंजूरी
- एसएमओ: 2
- एमओ : 9
- नर्सिंग सिस्टर :2
- पीएनएच : 1
- स्टाफ नर्स : 15
- फार्मासिस्ट : 2
- लैब टेक्नीशियन : 3
- अन्य स्टाफ : 19
मातनहेल के सामान्य अस्पताल के स्टाफ को सरकार ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही अस्पताल में स्टाफ नियुक्त हो जाएगा। उसके बाद लोगों को यहां पर बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed