फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh,news,28 and a half thousand rupees looted from the contract by showing pistol

पिस्तौल दिखाकर ठेके से लूटे साढ़े 28 हजार रुपये

Wed, 25 Aug 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh,news,28 and a half thousand rupees looted from the contract by showing pistol
गांव निलौठी में सोमवार की रात शराब के ठेके में घुसकर तीन बदमाश ने पिस्तौल के बल पर साढ़े 28 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजस्थान के सालासर जिला निवासी किशनाराम ने बताया कि वह निलौठी में करीब सवा साल से शराब के ठेके पर सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है। सोमवार की रात वह ठेके को अंदर से बंद करके सो गया। उसने आधा शटर खुला छोड़ा हुआ था और अंदर जाली वाला गेट बंद कर रखा था। आधी रात को एक गाड़ी ठेके के बाहर आकर रुकी, जिसमें से तीन युवक उतरे और पत्थर फेंककर मारा। एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बदमाशों ने लोहे के गेट के अंदर हाथ डालकर पिस्तौल दिखाकर डराते हुए गेट खोलने के लिए कहा। किशनाराम के अनुसार उसने डर के मारे लोहे के गेट पर लगी कुंडी खोल दी। इसी दौरान दो बदमाश ठेके के अंदर घुस गए, जबकि पिस्तौल लिए एक बदमाश बाहर खड़ा रहा। अंदर घुसे बदमाशों ने जबरन ठेके के गल्ले से साढ़े 28 हजार रुपये निकाल लिए और सफेद रंग की गाड़ी में बैठकर खरखौदा की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed