{"_id":"60f8724a8ebc3e6d87080275","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-25-farmers-from-tikri-border-will-participate-in-the-farmers-parliament-the-batch-leaves-bahadurgarh-news-rtk618515079","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी बॉर्डर से 25 किसान लेंगे किसान संसद में भाग, जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी बॉर्डर से 25 किसान लेंगे किसान संसद में भाग, जत्था रवाना
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होने से पहले टीकरी बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करती जसबीर कौर और मंचास
- फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली में वीरवार को संसद सत्र के दौरान संसद भवन के निकट होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की किसान संसद में टीकरी बॉर्डर पड़ाव से 25 किसान आंदोलनकारी भाग लेंगे। बुधवार को सभी 25 किसान सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हो हुए। इनमें 15 किसानों का जत्था पहले और 10 किसानों का जत्था बाद में रवाना हुआ।
बुधवार को सिंघु बॉर्डर पर गए 10 किसानों के जत्थे में पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी आंदोलनकारियों को टीकरी बॉर्डर से वीरवार को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। सिंघु बॉर्डर से सभी किसानों का जत्था किसान संसद स्थल के लिए रवाना होगा। टीकरी बॉर्डर से शामिल होने वाले किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन पंजाब के महिला प्रकोष्ठ की प्रधान जसबीर कौर कर रही हैं। जसबीर कौर ने सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होने से पहले टीकरी बॉर्डर पर हुई संयुक्त किसान मोर्चा की सभा को सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह किसान संसद में किसानों के हितों की बात लेकर पूरी शिद्दत के साथ शामिल होंगी। दूसरे वक्ताओं ने भी भरोसा व्यक्त किया कि पहले दिन की किसान संसद में शामिल सभी प्रतिनिधि देश की संसद के समक्ष किसानों का सम्मान बढ़ाएंगे और संसद सत्र में आए सांसदों की आंखें खोल देंगे।
किसान नेता परगट सिंह ने कहा कि किसानों की संसद इस देश की संसद को आइना दिखा देगी। जिन कानूनों को किसान चाहते ही नहीं तो सरकार क्यों थोप रही है। तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं करेंगे। सिंघु बॉर्डर रवाना हुए किसानों में पंजाब किसान यूनियन मानसा से पांच महिला किसान जसबीर कौर, कुलबीर कौर सदा सिंह वाला, मनवीर कौर डेरा बस्सी, मलकीत कौर कहलोहरी व हरमन कौर हकलिया शामिल हैं। जबकि पांच पुरुष किसानों में भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के मंजीत सिंह तनेड़, अमनदीप सिंह गग्गी, जगसीर सिंह, सुरजीत सिंह और अमरजीत सिंह शामिल हैं।