फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh

दुकान का शटर उखाड़कर सामान चुराया

Sun, 08 Sep 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh
---फोटो 18 : इस दुकान में हुई चोरी। - फोटो : Bahadurgarh
बीती रात आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। चोर शटर उखाड़कर दुकान में घुसे और मशीनों में इस्तेमाल किए जाने वाले काफी उपकरण व कीमती सामान चुरा ले गए। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के निवासी संजय गुप्ता की आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में दुकान है। इस दुकान में मशीनों के इस्तेमाल में काम आने वाले उपकरण, नट, बोल्ट आदि बेचे जाते हैं। शुक्रवार की रात को चोरों ने इस दुकान को निशाना बना लिया। चोर शटर उखाड़कर दुकान के अंदर घुसे और पीतल से बने उपकरण व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। शनिवार की सुबह नजदीक स्थित एक चाय वाला आया तो उसने संजय गुप्ता को चोरी की सूचना दी। इसके बाद संजय मौके पर पहुंचा। अंदर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। सूचना मिलते ही एमआईई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान संचालक संजय के मुताबिक, उसे हजारों का नुकसान हुआ है। उधर, एमआईई चौकी से मामले के जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र ने कहा कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed