फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh

डी प्लान के तहत नर सिंह नगर में ठेकेदार ने रात को 5 घंटे में बना दी 700 फुट गलियां

Sun, 08 Sep 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh
-फोटो 6 : ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही गलियों को दिखाते वार्ड पार्षद व कालोनी वासी। - फोटो : Bahadurgarh
डी प्लान के तहत वार्ड नंबर 8 के नर सिंह नगर में गली निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक नरेश कौशिक ने तीन दिन पहले किया था। ठेकेदार ने शुक्रवार की रात लगभग 5 घंटे में 700 फुट गली का निर्माण कर दिया। इस कार्य पर कॉलोनी वासियों के साथ-साथ पार्षद प्रवीण छिल्लर ने भी आपत्ति जताई है। पार्षद व कॉलोनी वासियों का तर्क है कि गली निर्माण करने में घटिया सामग्री के साथ उसका लेवल भी ठीक ढंग से नहीं किया गया है। आनन-फानन में ठेेकेदार द्वारा यह गलियां बनाई हैं। कालोनी वासियों ने मांग की है कि सरकार द्वारा गली निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री के सैंपल भरवाए जाएं।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत आने वाली नर सिंह नगर कॉलोनी में विधायक नरेश कौशिक द्वारा गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। डी प्लान के तहत यहां पर चार-पांच गलियों का निर्माण किया जाना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करते हुए 700 फुट गली का निर्माण कर दिया गया। इस गलियों के निर्माण में समस्त कॉलोनी वासियों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

यह बोले कालोनी वासी
दिन में क्यों नहीं किया जा रहा कार्य : सूबे सिंह
नर सिंह नगर निवासी सूबे सिंह ने कहा कि डी प्लान के तहत उनके यहां चार गलियों का निर्माण किया गया है। ठेकेदार द्वारा यह कार्य दिन में न करके रात में किया गया। इसमें भी कई तरह की अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी पैसे का हो रहा दुरुपयोग : मोनू
कॉलोनी निवासी मोनू ने कहा कि गलियों का निर्माण करने में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है। घटिया निर्माण सामग्री लगाई गई है। ठेकेदार द्वारा कहीं एक इंची तो कहीं दो इंची माल डाला गया है। इससे गलियां ठीक ढंग से नहीं बन पाई हैं।
पहले बिछानी चाहिए थी पानी की लाइन : लालचंद
बुजुर्ग लालचंद का कहना है कि सरकार द्वारा गलियां बनाए जाने से पहले पानी की पाइप लाइन बिछानी चाहिए थी, अब यदि पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी तो गलियों को फिर से उखाड़ जाएगा। इससे सरकारी पैसे का नुकसान होगा।
एक ही बारिश में बह जाएंगी गलियां : सरदार सिंह
कॉलोनी निवासी सरदार सिंह कहते हैं कि ठेकेदार द्वारा पूरे कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदार रात की बजाय दिन में कार्य क्यों नहीं करता। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे तक गली निर्माण का कार्य किया गया है। इससे ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री में गुणवत्ता नहीं रखी गई है। एक ही बारिश में गलियां पानी में बह जाएंगी।
बिना लेवलिंग करके बना दी गलियां : बीरमती
महिला बीरमती ने बताया कि ठेकेदार द्वारा गली निर्माण करने से पहले न तो कहीं लेवल किया गया है और न ही निर्माण सामग्री को नियमों के अनुसार डाला गया है। कहीं से गली को ऊंचा बना दिया गया है तो कहीं से नीचा कर दिया गया है। यदि इसी तरह अन्य गलियों का भी निर्माण किया जाता है तो ये गलियां कुछ ही दिन चल पाएंगी।
भरे जाने चाहिए सैंपल : तेजवंती
महिला तेजवंती ने कहा कि ठेकेदार द्वारा बनाई गई सभी गलियों की निर्माण सामग्री के सैंपल भरे जाने चाहिए और इनकी जांच होनी चाहिए। यदि ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गली बनने से पहले ही रोड़ियां भी निकलने लगी हैं।
क्या कहते हैं पार्षद
वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रवीण छिल्लर ने कहा कि जिस ठेकेदार द्वारा यह कार्य किया जा रहा है उसका नाम आनंद है। मौके पर ठेकेदार को पहुंचना था, लेकिन जैसे ही मीडिया कर्मी यहां पहुंचे तो ठेकेदार रफू चक्कर हो गया। ठेकेदार द्वारा पूरे निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जोकि बर्दाश्त नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यहां किए गए कार्य का निरीक्षण करके सैंपल भरवाने चाहिए। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस कार्य के निर्माण के लिए विधायक नरेश कौशिक द्वारा शिलान्यास भी किया गया था।

अधिकारियों के साथ किया जाएगा निरीक्षण : विधायक
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि फिलहाल कॉलोनी वासियों की ओर से गली निर्माण कार्यों को लेकर उनके पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि फिर भी ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की जा रही है तो अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाएगा और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। रही बात रात में काम करने की तो दोपहर के समय गलियों में आवागमन ज्यादा रहता है। इसके कारण ही रात को गलियों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed