फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Another blow to BJP, former district president Vikram Kadyan left the party

Jhajjar: भाजपा को एक और झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने छोड़ी पार्टी

Sat, 14 Sep 2024 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 10:46 PM IST
सार

इससे पहले झज्जर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राकेश कुमार भी सभी पदों से त्याग पत्र दे चुके हैं।

विज्ञापन
Jhajjar: Another blow to BJP, former district president Vikram Kadyan left the party
विक्रम कादयान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे व दो बार बेरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके विक्रम कादयान ने पार्टी को छोड़ने को एलान किया। उन्होंने जारी वीडियो में कहा कि मैं पार्टी की सभी जिम्मेदारी व प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। उन्होेंने रविवार को बेरी जाट धर्मशाला की वाटिका में समर्थकों के साथ बैठक करने की भी बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने समर्थकों को बैठक में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील की है और आगामी रणनीति तय करने के बारे में कह रहे हैं। विक्रम कादयान ने बेरी विधानसभा क्षेत्र से 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। करीब साढ़े 3 साल तक जिला अध्यक्ष के पद पर रहे। उन्होंने 2019 में चुनाव हार जाने के बाद भी हलके की जनता के बीच रहकर काम किया, लेकिन पार्टी में टिकट कटने के 11 दिन तक किसी कार्यक्रम में शामिल न होकर शनिवार शाम को पार्टी छोड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन


झज्जर से भी पूर्व प्रत्याशी छोड़ चुके भाजपा
इससे पहले झज्जर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राकेश कुमार भी सभी पदों से त्याग पत्र दे चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के नामांकन के दिन ही कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed